HomeLocalसावधान mobile की खरीद फरोख्त पर पुलिस का बड़ा एक्शन

सावधान mobile की खरीद फरोख्त पर पुलिस का बड़ा एक्शन

खबर संसार हल्द्वानी। मोबाइल रिपेयर की दुकानों में चोरी का मोबाइल/खोये हुए मोबाइल फोन को बेचने एवं खरीदने वालों पर नैनीताल पुलिस हुई अब सख्त। जी हा पुलिस के द्वारा समस्त मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर, व मोबाइल शॉप के स्वामियों को निर्देशित किया गया था कि दुकान मैं कोई भी व्यक्ति मोबाइल बेचने एवं मरम्मत कराने आता है तो उस व्यक्ति का आधार कार्ड, परिचय पत्र एवं मोबाइल का बिल लेकर ही मोबाइल फोन को बेचना /खरीदना तथा रिपेयर किया जाना चाहिए।

सावधान मोबाइल की खरीद फरोख्त पर पुलिस का बड़ा एक्शन

इसके अतिरिक्त सभी दुकानों में एक रजिस्टर तैयार कर उसमें बेचने एवं खरीदने वाले का पूर्ण विवरण व मोबाइल का IEMI नंबर अंकित करने के दिशा निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में आज दिनांक 12 अक्टूबर 2021 को थाना हल्द्वानी, थाना काठगोदाम, थाना मुखानी, थाना बनभूलपुरा पुलिस के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मोबाइल रिपेयरिंग एवं मोबाइल की दुकानों का निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर निम्न कार्यवाही की गई।

1-* थानों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में कुल 67 मोबाइल रिपेयरिंग एवं मोबाइल की दुकानों को चेक किया गया जिसमें कुल 09 दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर 02 दुकानों का 83 पुलिस एक्ट का चालान किया गया तथा 07 दुकानों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर 1750/- रुपए वसूल किया गया सभी मोबाइल शॉप, रिपेयर सैंटरो के स्वामियों को निर्देशित एवं हिदायत दी गई कि वह सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दिए गए उपरोक्त निर्देशों का अवश्य पालन करें यदि पुनः पुलिस चेकिंग के दौरान यदि किसी भी मोबाइल शॉप, रिपेयर सैंटरो में अनियमितता पायी जाती है तथा उपरोक्त नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.