Saturday, January 18, 2025
HomeSportभारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 10 से टी20 सीरीज, पढ़ें किसका पलड़ा है...

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 10 से टी20 सीरीज, पढ़ें किसका पलड़ा है भारी

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर से टी20 सीरीज का आगाज होगा। इसका पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस दौरे के लिए टीम घोषित कर दी है। सूर्यकुमार यादव को टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है।

सूर्या अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं। भारत ने यह सीरीज जीत ली है। अब आखिरी मैच खेलना है। अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के रिकॉर्ड को देखें तो वह अच्छा रहा है। दरअसल भारत का टी20 फॉर्मेट में South Africa पर पलड़ा भारी नजर आता है।

टीम इंडिया ने 13 मैच जीते

टीम इंडिया ने South Africa के खिलाफ अभी तक कुल 24 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 13 मैच जीते हैं। जबकि उसे 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला अक्टूबर 2022 में खेला गया था भारत को इसमें 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें रोहित शर्मा टॉप पर हैं। लेकिन रोहित इस बार सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा को ब्रेक दिया गया है। रोहित और विराट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे।

रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 टी20 मैचों में 420 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार टॉप पर हैं। भुवनेश्वर ने 12 मैचों में 14 विकेट झटके हैं। रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर हैं। अश्विन ने 10 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.