HomeTourismअप्रैल में घूमने का है मन तो बनाएं इन जगहों पर घूमने...

अप्रैल में घूमने का है मन तो बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लान

गुड फ्राइडे का लंबा वीकेंड रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेने और आराम करने का एक बेहतरीन मौका है। अप्रैल का महीना ट्रिप पर जाने के लिए यह एक बढ़िया समय है – न बहुत गर्मी है और न बहुत ठंडा। अगर आप सोच रहे हैं कि कहां जाना है, तो हम आपके लिए कुछ शानदार डेस्टिनेशन लेकर आएं है जो लॉन्ग वीकेंड ट्रिप के लिए एकदम सही हैं। चाहे आप अकेले यात्रा कर रहे हों या पार्टनर के साथ या पूरे परिवार के साथ, यहां हर तरह के यात्री के लिए कुछ न कुछ है घूमने के लिए बेस्ट है।

महाबलेश्वर

आप गुड फ्राइडे वीकेंड पर महाबलेश्वर की ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। यहां के पहाड़ियों की चोटियों का आनंद ले सकते हैं। ठंडक और प्रकृतिक की सुंदरता देखने के लिए यह जगह बेहद शानदार है। यहां पर जाने की ड्राइव भी काफी रिफ्रेशिंग होगी।

हिमाचल घूमने जा सकते हैं

दो लॉन्ग वीकेंड पर आप गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों पर घूमने जा सकते हैं। हिमाचल में आप शिमला घूमने जा सकते हैं। यहां आपको अभी भी बर्फ देखने को मिल जाएगी। यहां पर मौजूद ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़ सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।

चेन्नई से पुडुचेरी

लॉन्ग वीकेंड पर आप चेन्नई से पुडुचेरी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। बंगाल की खाड़ी के किनारे-किनारे चलने वाली खूबसूरत ईस्ट कोस्ट रोड पर ट्रिप बेहद शानदार रहेगी। यहां पर आप बीचेंज का आनंद ले सकते हैं। रॉक बीच पर आप सनसेट का आनंद ले सकते हैं।

गंगटोक

घुमक्कड लोग अक्सर नई जगहों की तलाश में रहते हैं। ऐसे में आप गंगटोक के मनमोहक पहाड़ियों का नजारे देख सकते हैं। यहां पर बर्फ से ढकी चोटियां, हरी-भरी घाटियों और घुमावदार पहाड़ी सड़कों से घिरा हुआ है। इस दौरान यहां पर आप सुहावने मौसम के साथ ही सुंदर नजारों का आनंद ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.