HomeNationalभारत में भव्य तरीके से होगा 2023 के वर्ल्ड कप का आयोजन...

भारत में भव्य तरीके से होगा 2023 के वर्ल्ड कप का आयोजन : अनुराग ठाकुर

जब से बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ये बयान दिया है तब से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। दरअसल, पाकिस्तान में 2023 में एशिया कप का आयोजन होना है। लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह कह दिया कि भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा और किसी न्यूट्रल वेन्यू पर एशिया कप खेला जाएगा।

अब इसी के बाद पाकिस्तान बवाल शुरू कर चुका है। पाकिस्तान ने तो अगले साल एक दिवसीय वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने की बात कह दी है। ऐसे में आज खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी यह सवाल पूछा गया। अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में ही होगा और भव्य और ऐतिहासिक तरीके से होगा।

केन्द्र सरकार में मंत्री है अनुराग ठाकुर

आपको बता दें कि अनुराग ठाकुर फिलहाल मोदी सरकार में खेल मंत्री हैं। इसके अलावा वह बीसीसीआई अध्यक्ष और बीसीसीआई के सचिव भी रह चुके हैं। अपने बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में एक नहीं कई विश्व कप का आयोजन हुआ है। अगले साल विश्व कप भी होगा और दुनिया भर की टीमें भी खेलेंगी।

क्रिकेट में भारत का बड़ा योगदान है। क्रिकेट विश्व कप का आयोजन भारत में भव्य और ऐतिहासिक होगा। अनुराग ठाकुर ने यहा भी कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। भारतीय टीम के एशिया कप में जाने के बारे में फैसला गृह मंत्रालय करेगा। उन्होंने कहा कि हम आईसीसी टूर्नामेंटों में पाकिस्तान के साथ खेलते आये हैं लेकिन द्विपक्षीय श्रृंखलाओं को लेकर हमारा रूख जो पहले था, वह अब भी है।

आतंकवाद के साये में क्रिकेट नहीं खेला जा सकता। ठाकुर ने साफ कहा कि भारत में विश्व कप खेलने के लिये क्वालीफाई कर चुकी सभी टीमों को न्यौता दिया जायेगा। भारत अब उस स्थिति में नहीं है कि किसी की सुनेगा और किसी के पास सुनाने का कोई कारण नहीं है। हम सभी का स्वागत करेंगे और उम्मीद है कि सभी आयेंगे।

इसे भी पढ़े- BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.