Monday, May 20, 2024
HomeNationalboat पलटने से 22 की मौत, मचा कोहराम

boat पलटने से 22 की मौत, मचा कोहराम

खबर संसार पटना: boat पलटने से 22 की मौत, मचा कोहराम, आज रविवार का दिन बिहार के मोतिहारी वालों के लिए काल बन कर आया। जिसमें एक नाव में सवार 22 लोगों की नाव पलटने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। हादसा शिकारगंज थाना के गोढिया गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि जिसमें एक छोटी बच्ची भी शामिल है। boat चालक किसी तरह तैर कर बाहर आ गया। जिससे वह बच गया। अब तक करीब 6 शव बरामद किये जा चुके हैं।

बाकी डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वहां पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मिली जाानकारी के अनुसार यहां पर रेस्क्यू टीम को लगाया गया है। गोताखोर व रेस्क्यू आपरेशन में लगे हुए है। और आपरेशन जारी है। पुलिस बल के साथ स्थानीय लोग भी बचाव व राहत कार्य में लगे हुए हैं।

ये भी पढें-जानिए- aayushmaan bhaarat yojana में आपको कैसे मिलेगा लाभ

boat में ज्यादा लागे सवार होने से घटी से घटना

मिली जानकारी के अनुसार लोगों का कहना है कि नाव छोटी होने के कारण boat में करीब 12 लोगों के बैठने की जगह है, लेकिन इस नाव में 22 लोग बैठे हुए थे, जिससे नाव ओवरलोड हो गई और नदी के बीच में जानकर पलट गई। नाव पर ज्यादा सवारी बैठाने से ये हादसा हो गया। छोटी नाव पर 12 लोगों के बैठने की जगह थी मगर उसमें 22 से ज्यादा लोग सवार हो गए थे, जिसकी वजह से नाव नदी के बीच मे जाकर डूब गई।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

बता दें कि इससे पहले परवलपुर के लक्ष्मी बिगहा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया था। यहां 7 बच्चियां पानी में डूब गई थीं। इसमें से दो बच्चों को गांव वालों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। जानकारी के अनुसरा गांव की ब्यूटी कुमारी, रिंकी कुमारी, सिमरन कुमारी, अंशु कुमारी और विरमानी कुमार सभी मूर्ति विसर्जन करने बगल की नदी में गईं थी. यहां फिसलने से सभी डूब गए थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.