HomeUttar Pradeshसाड़ी कारखाने में लगी आग 4 की मौत, सीएम ने 4 लाख...

साड़ी कारखाने में लगी आग 4 की मौत, सीएम ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

वाराणसी, खबर संसार। वाराणसी के अशफाक नगर साड़ी कारखाने में खाना बनाते वक्‍त आग लगा जाने से चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिलेंडर फटने की जानकारी होने के बाद आस पड़ोस में हड़कंप मच गया।

सीएम ने दी चार लाख देने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अशफाक नगर हादसे में हुए जनहानि पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही राज्य आपदा निधि से प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये राहत राशि देने का निर्देश दिया है। इस घटना में मदनपुर के 45 वर्ष के व्यक्ति उनका 22 वर्ष का पुत्र, अररिया बिहार के रहने वाले 18 वर्ष और 17 वर्ष के दो साड़ी का काम करने वाले युवक शामिल थे।

इसे भी पढ़े-दिल्ली के स्कूल में कोरोना ने दी की दस्तक, छात्र और शि‍क्षक को हुआ कोरोना

डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि मोहल्ला अशफाक नगर में एक साड़ी फिनिशिंग का कार्य करने वाले कमरे में खाना बनाते समय आज सुबह आग लग गई जिससे अंदर ही बिजली के तारों में आग लग गई। इससे कमरे के अंदर कार्य करने वाले 4 लोग घिर गए और बाहर नहीं निकल पाये। मोहल्ले वालों ने संकरी गली में स्थित कमरे में पानी डाल कर आग बुझाई और गैस सिलेंडर बाहर सुरक्षित निकाल लिया। आग किसी और घर में नहीं पहुंची। संकरी गली में आमने सामने कई घर हैं।

साड़ी फिनिशिंग के 12 X10 फुट के कमरे?

आग में घिरे चारों व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु अंदर ही कमरे में आग बुझने से पहले ही हो गई ।जानकारी होते ही वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौके पर पहुंचे पर उनके और फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले मोहल्ले वालों ने तत्परता से आग बुझा ली थी।

दरअसल, साड़ी फिनिशिंग के 12 X10 फुट के कमरे में साड़ी, फोम, फिनिशिंग सामग्री रखी थी। सभी सामग्री सिंथेटिक होने की वजह से आग कमरे में तेजी से फैल गयी और आग रोकने के प्रयास में चारों लोग बाहर निकल ही नहीं पाए और जलकर उनकी मौत हो गई।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.