HomePoliticalभाजपा के ये 6 बड़े MLA जल्द कांग्रेस में होगें शामिल!

भाजपा के ये 6 बड़े MLA जल्द कांग्रेस में होगें शामिल!

खबर संसार, देहरादून: भाजपा के 6 बड़े MLA जल्द कांग्रेस में होगें शामिल!, उत्तराखंड में विस चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने यशपाल आर्य और उनके बेट संजीव आर्य को अपनी पार्टी में शामिल करके ये जता दिया है कि हम भी किसी कम नहीं है। कांग्रेस का कहना है कि विधायकों को पहले भाजपा ने तोड़ना शुरू किया था, तो अब कांग्रेस ने भी यही दांव चल दिया है। जिससे बीजेपी में भय का माहौल व्याप्त है। जागेश्वर MLA गोविंद सिंह कुंजवाल का कहना है कि अभी और भाजपा के 06 और विधायक कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। लेकिन अभी उनका नाम नहीं बताऊंगा।

ये भी पढेें- जब सपा leader मंच पर मांगने लगे बीजेपी के लिए वोट, मची हलचल

MLA  कुंजवाल ने किया खुलासा

उत्तराखंड विस चुनाव 2022 से ठीक पहले इन दिनों चुनावी दल बदल की राजनीति चल रही है। ऐसे में कई नेता कांग्रेस में तो कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में जागेश्वर MLA गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि भाजपा कांग्रेस से घबराई हुई है। जल्द ही भाजपा के 06 विधायक कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। इससे पहले यशपाल आर्य और संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

इन 06 विधायाकों में 03 विधायक गढ़वाल के तो 03 विधायक कुमाऊं के हैं। MLA कुंजवाल ने कहा कि महंगाई इस चरम तक पहुंच गई है कि लोगों को दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं हो पा रही है। गरीब और मध्यम परिवार का जीना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब लोगों ने भाजपा को सबक सिखाने के लिए कमर कस ली है। यहां बताते चलें कि कि उत्तराखंड विस 2017 में भाजपा को कांग्रेस में बगावत का बड़ा फायदा मिला था। भाजपा ने इस चुनाव में 70 में 57 सीटें जीतीं थीं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.