HomeCrimeबदनाम और बदमाश आईटीआई गैंग के 8 गुर्गे सलाखों के पीछे

बदनाम और बदमाश आईटीआई गैंग के 8 गुर्गे सलाखों के पीछे

खबर संसार हल्द्वानी।बदनाम और बदमाश आईटीआई गैंग के 8 गुर्गे सलाखों के पीछे। जी हा एक्टिव आईआईटी गैंग के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार! सभी के खिलाफ 431/2022 धारा 147/148/149/307 धारा के अंतर्गत मामला किया दर्ज।वादी: महेन्द्र सिंह विष्ट पुत्र स्व0 श्री जगत सिंह निवासी धानमिल बरेली रोड हल्द्वानी की एफआईआर पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। मुख्य रूप से प्रतिवादी.देवेन्द्र सिंह विष्ट के पास से असलाह भी बरामद हुआ है।

बदनाम और बदमाश आईटीआई गैंग के 8 गुर्गे सलाखों के पीछे

बताते चले की वादी महेन्द्र सिंह विष्ट पुत्र स्व जगत सिंह निवासी धानमिल बरेली रोड हल्द्वानी की लिखित तहरीर बाबत अभि0गणों द्वारा वादी के पुत्र शिवम विष्ट के साथ बार – बार हथियार से हमला कर जांच से मारने की नियत से तमन्चे से फायर करना व वादी के पुत्र को गम्भीर चोट आने के संबंध में थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0 431/2022 धारा 147/148/149/307 भादवि बनाम देवेन्द्र सिंह विष्ट आदि पंजीकृत किया गया ।
विवेचना प्रभारी निरीक्षक महोदय के आदेशानुसार व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद के सुपुर्द की गयी । थाना क्षेत्रांतर्गत पूर्व से ही आई0टी0आई0 गैंग द्वारा आये दिन लड़ाई – झगड़ा, लोगों को डराना- धमकाने की सूचना प्राप्त होती रहती है जिस संबंध में प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जिनके द्वारा घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये एवं मुखबिर मामूर किये गये ।

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.08.2022 को घटना में लिप्त अपराधी 1.देवेन्द्र सिंह विष्ट पुत्र बलवीर सिंह निवासी गैस गोदाम रोड छड़ायल सुयाल प्राईमरी स्कूल के पास मुखानी जनपद नैनीताल । 2.आदित्य नेगी पुत्र कुन्दन सिंह निवासी ए 16 जजफार्म निकट आईटीआई थाना मुखानी जनपद नैनीताल 3.देवेन्द्र बोरा पुत्र गणेश सिंह बोरा निवासी क्लार्क इन होटल के सामने डहरिया रामपुर रोड हल्द्वानी जनपद नैनीताल 4.पंकज कन्वाल पुत्र सुभाष सिंह कन्वाल निवासी आईटीआई धानमिल हल्द्वानी जनपद नैनीताल 5.रवि सिंह बोरा पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी एसकेएम स्कूल के पास रामपुर रोड हल्द्वानी नैनीताल 6.हर्षित जोशी पुत्र नन्दा बल्लभ जोशी निवासी सीएमटी कालोनी डहरिया रामपुर रोड हल्द्वानी जनपद नैनीताल 7.मिहिर तिवारी पुत्र अजय तिवारी निवासी हाउस न0 ए 24 केवीएम स्कूल जेकेपुरम थाना मुखानी जनपद नैनीताल 8.कविराज विष्ट पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह विष्ट निवासी भोलानाथ गार्डन म0न0 8/57 थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया एवं उक्त गैंग का लीडर देवेन्द्र सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल देशी मय एक अदद कारतूस सहित बरामद किया गया है । उक्त गिरोह के अन्य सदस्य फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है । पुलिस जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त आईटीआई गैंग हल्द्वानी क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं इसमें अधिकांशतः शिक्षित एवं बेरोजगार युवक शामिल होते हैं जिनके द्वारा गैग के किसी भी सदस्य के साथ कोई घटना होने पर पूरे गैंग द्वारा उसका साथ दिया जाता है एवं यह लोग मारपीट व धमकाने से भी बाज नहीं आते हैं उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उक्त गैंग के विरूद्ध प्रभारी निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है जिसमे देवेन्द्र सिंह विष्ट पुत्र बलवीर सिंह निवासी गैस गोदाम रोड छड़ायल सुयाल प्राईमरी स्कूल के पास मुखानी,.आदित्य नेगी पुत्र कुन्दन सिंह निवासी ए 16 जजफार्म निकट आईटीआई थाना मुखानी ,देवेन्द्र बोरा पुत्र गणेश सिंह बोरा निवासी क्लार्क इन होटल के सामने डहरिया रामपुर रोड हल्द्वानी ,पंकज कन्वाल पुत्र सुभाष सिंह कन्वाल निवासी आईटीआई धानमिल हल्द्वानी ,रवि सिंह बोरा पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी एसकेएम स्कूल के पास रामपुर रोड हल्द्वानी ,हर्षित जोशी पुत्र नन्दा बल्लभ जोशी निवासी सीएमटी कालोनी डहरिया रामपुर रोड हल्द्वानी ,मिहिर तिवारी पुत्र अजय तिवारी निवासी  केवीएम स्कूल जेकेपुरम थाना मुखानी ,कविराज विष्ट पुत्र स्व सुरेन्द्र सिंह विष्ट निवासी भोलानाथ गार्डन  हल्द्वानी

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.