HomeBusiness14वें दिन भी नहीं बढ़े Oil के दाम, ऐसे जाने अपने शहर...

14वें दिन भी नहीं बढ़े Oil के दाम, ऐसे जाने अपने शहर का रेट

नई दिल्ली, खबर संसार। कोविड-19 वैक्सिन के (Vaccine of Covid-19) सफल होने की खबरों के बीच पहले से ही कच्चा तेल उत्पादक देशों (Oil producing countries) के बीच सरगर्मी बढ़ गई है। इससे इसकी कीमतों पर असर पड़ा और अभी भी यह बीते फरवरी के स्तर पर आ गया है।

हालांकि, घरेलू बाजार में देखें तो पेट्रोल डीजल (Diesel Petrol) में अभी शांति ही है। यहां आज लगातार 13वें दिन पेट्रोल (Oil) और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में कोई फेरबदल नहीं हुआ। दिल्ली का भाव देखें तो रविवार को भी पेट्रोल 83.71 रुपये पर तो डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

बीते 20 नवंबर से 2.55 रुपये महंगा हुआ है पेट्रोल

बीते अगस्त के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में जो आग लगनी शुरू हुई थी, वह बीते एक सितंबर तक जारी रही थी। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हुआ था। उसके बाद कुछ दिनों तक स्थिर रहने के बाद बीते 10 सितंबर के बाद इसमें रह-रह कर कमी का रुख था और पिछले महीने इसमें 1.19 रुपये की कमी हो चुकी थी। इसके बाद 48 दिनों तक शांति रही थी। लेकिन, उसके बाद बीते 20 नवंबर से 15 किस्तों में ठहर-ठहर कर बढ़ोतरी ही हुई। इतने दिनों में पेट्रोल प्रति लीटर 2.55 पैसे महंगा हो चुका है।

पिछले 20 नवंबर से डीजल 3.41 रुपये महंगा

दिल्ली में बीते 3 अगस्त से रह रह कर डीजल के दाम में या तो कटौती हुई या फिर इसके दाम स्थिर रहे। इससे डीजल 3.10 रुपये प्रति लीटर और सस्ता हो चुका था। इसके बाद इसके दाम में भी 48 दिनों तक बढ़ोतरी नहीं हुई। लेकिन, पिछले 20 नवंबर से 12 किस्तों में ठहर-ठहर कर डीजल के दाम में बढ़ोतरी ही हुई। इतने दिनों में डीजल 3.41 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

कच्चे तेल के बाजार में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर से कच्चा तेल कुलांचे भर रहा है। यह प्रमाण है कि दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियां तेज होने लगी है। कोविड-19 वैक्सिन के सफल होने की खबरों के बीच पहले से ही कच्चा तेल उत्पादक देशों के बीच सरगर्मी बढ़ गई है।

इसे भी पढ़े- तारक मेहता का उल्टा चश्मा की Babita जी ने कराया हाट फोटो शूट

इससे इसकी कीमतों (Crude Oil Price) पर असर पड़ा और यह बीते फरवरी के स्तर पर आ गया है। सिंगापुर में भी इस सप्ताह कारोबार के बंद होते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) के दाम में तेजी दर्ज की गई। यह 0.74 डॉलर बढ़ कर 49.10 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम में 0.76 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी दिखी। उस समय इसका भाव 52.26 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.