HomeNational48 घंटे में भारत के अधिक्‍तर हिस्‍सों में baarish की संभावना

48 घंटे में भारत के अधिक्‍तर हिस्‍सों में baarish की संभावना

नई दिल्‍ली, खबर संसार। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में बारिश (baarish) के साथ साथ ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानों में शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा नए साल से पहले ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान के भी 2 से 3 डिग्री नीचे गोता खाने की उम्मीद है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारतीय राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर 26 दिसंबर से दिखाई देने लगेगा यानी शनिवार से ही कुछ इलाकों में ठीक-ठाक बारिश देखी जा सकती है।

इसे भी पढ़े- परिवार संग ऐसे क्रिसमस मना रहे हैं Amitabh Bachchan

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अच्छी बारिश (baarish) हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बादलों के जमकर बरसने के साथ ही भारी बर्फबारी का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 27 व 28 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण भारतीय राज्यों में भी भारी बारिश (baarish) होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भयानक शीत लहर चलने की चेतावनी दी है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को इससे निपटने के उपाय किए जाने की सलाह दी है।

पंजाब, हरियाणा में 26 दिसंबर से, हिमाचल, उत्तराखंड में 27 दिसंबर से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 व पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप चरम पर होगा।

मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके बाद पारा 3 से 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है। अधिकतम तापमान भी 28 से 30 दिसंबर के दौरान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.