नई दिल्ली, खबर संसार। रिलायंस जियो (Jio) एक बार फिर वॉइस कॉल्स को बिल्कुल फ्री करने जा रही है। जियो सब्सक्राइबर्स 1 जनवरी 2021 से अपने फोन से फ्री में वॉइस काल कर सकेंगे।
इस तरह की सर्विसेज पर इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC – Interconnect usage charge) खत्म हो गया है। रिलायंस जियो (Jio) ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि ऑफ-नेट डोमेस्टिक कॉल्स (Off-net domestic Calls) को बिल्कुल फ्री करने की प्रतिबद्धता का सम्मान किया जाएगा।
इसे भी पढ़े- IRCTC की नई वेबसाइट आज होगी लांच, जाने इसके खास फीचर्स
आईयूसी चार्जेज खत्म होने के बाद डोमेस्टिक वॉइस कॉल्स फ्री कर दी जाएंगी. 1 जनवरी 2021 से दोबारा सभी कॉल्स फ्री कर दी जाएंगी. जियो को लेकर इस खबर के बाद दूसरी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर्स में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।
कॉल करने के लिए नहीं करना होगा रिचार्ज
इस ऐलान के बाद अब नये साल से किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए जियो (Jio) ग्राहकों को पैसे नहीं देने होंगे। यह सुविधा देशभर में किसी भी एरिया के लिए होगा। वर्तमान में, आईयूसी व्यवस्था की वजह से ग्राहकों को ऑफ-नेट वॉइस कॉल के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
बता दें कि सितंबर 2019 में टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने मोबाइल-टू-मोबाइल कॉल्स के लिए आईयूसी को जनवरी 2020 के आगे तक के लिए बढ़ा दिया था. इसके बाद जियो ने अपने ग्राहकों से ऑफ-नेट वॉइस कॉल के लिए चार्ज करना शुरू किया. हालांकि, जियो द्रवारा वसूला जाने वाला यह चार्ज आईयूसी चार्ज के बराबर ही थी।
