HomePoliticalIndira, हरीश और प्रीतम के नेतृत्व में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

Indira, हरीश और प्रीतम के नेतृत्व में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

हल्द्वानी, खबर संसार। हरीश, इंदिरा (Indira) और प्रीतम के नेतृत्व में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव 2022 का। जी, हां, नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा (Indira) हृदयेश ने कहा कि 2022 का चुनाव बंपर वोटों से जीतेंगी।

कहा कि 2022 के चुनाव में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसान और महंगाई को मुद्दा बनाया जाएगा। इन मुद्दों को लेकर ही कांग्रेस जनता के बीच जाएंगी।

इसे भी पढ़े- Whatsapp का दूसरा विकल्‍प बन रहा Signal

उक्त बात सौरभ होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. इंदिरा हृदयेश (Indira)  ने कहा कि फैक्ट्रियों से लोग बड़ी संख्या में नौकरी से निकाले जा रहे है। विकास प्राधिकरण भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा है।

प्राधिकरण का मामला न्यायालय में होने की बात कहकर सरकार सउन में बहस भी नही करना चाहती है। किसानों के लिए एमएसपी लागू नही की जा रही है। एमएसपी लागू करने पर सरकार को निर्धारित दरों पर खरीद करनी पड़ेगी।

हरीश के बिना 2022 की परिकल्पना नही- प्रीतम

प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के बिना 2022 की परिकल्पना नही की जा सकती है। कहा कि रावत प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश (Indira) चुनावी चेहरा होंगे।

यादव ने बागी समेत नाराज लोगों के पार्टी में वापस आने को लेकर दो टूक कहा कि जिनकी छवि साफ होंगी, उनके लिए पार्टी के दरवाजे खुले है। पार्टी में तभी वापसी होगी जब बूथ और राज्य स्तर पर किसी की नाराजगी न हो।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि लोकायुक्त का मामला विपक्ष सदन में लेकर आया। यह पहली बार हुआ कि संसदीय कार्यमंत्री ने लोकायुक्त लाने का मामला कमेटी के पास भेज दिया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.