HomeInternationalIndonesia में भूकंप से तबाही, 15 की मौत, 600 लोग घायल

Indonesia में भूकंप से तबाही, 15 की मौत, 600 लोग घायल

जकार्ता, खबर संसार। Indonesia के सुलावेसी द्वीप पर आधी रात के बाद आये तेज भूकंप में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के बाद हुए भूस्खलन की वजह से हजारों लोगों को रात के अंधेरे में अपना घर छोड़ना पड़ा।

भूकंप और भूस्खलन की इस घटना में कम से कम 600 लोग घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ बढ़ सकता है। रिक्‍टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है।

इंडोनेशिया (Indonesia) के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 600 अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे प्रभावित इलाकों से जानकारी हासिल कर रहे हैं। हताहतों की संख्‍या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी की ओर से जारी की गई एक वीडियो में एक बच्ची एक घर के मलबे में फंसी और मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है। बच्ची यह भी कहती दिखी कि उसकी मां जिंदा है लेकिन बाहर नहीं निकल पा रही।

मरीजों अस्थायी तंबुओं में पहुंचाया

वहीं बचावकर्मियों ने उससे कहा कि वह उसकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। टीवी चैनलों की खबर के अनुसार भूकम्प से एक अस्पताल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मरीजों को बाहर अस्थायी आपात तंबुओं में पहुंचाया गया।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि करीब दो हजार लोगों को कई अस्थायी आश्रय स्थलों में रखा गया है। उसने बताया कि शुक्रवार तड़के आए भूकम्प की तीव्रता 6.2 थी।

इसे भी पढ़े- टीकाकरण से पहले देशवासियों से बोले PM ये गलती मत करना

इस भूकंप का केन्द्र Indonesia के पश्चिम सुलावेसी प्रांत के मामुजु जिले में 18 किलोमीटर की गहराई में था। इसी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को समुद्र के अंदर 5.9 की तीव्रता का भूकम्प आया था।

इंडोनेशिया (Indonesia) की आपदा एजेंस ने बताया कि 8 लोगों की घर और इमारतें गिरने से मौत हो गई। केवल मजेने जिले में ही 600 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि वहां 300 घर बर्बाद हो गए हैं और 15 हजार लोगों को आश्रयों में शरण लेनी पड़ी है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.