सल्ट खबर-संसार। कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने सुवरखाल, सराईखेत, गाजर, चित्तौड़खाल, इकुखेत बाजार, बजवाड़,जयराज, मगरुखल, गिवे पानी, इकुरोला, इकुखेत बाजार, बजर खोड़ा,,घट बगड़, बजवाड़ा,सुवा घोल, बाजार हासरी,सरसों तल्ला,सरसों मल्ला,सरसों घनियल क्षेत्रों का भ्रमण किया।
गंगा पंचोली ने कहा सल्ट की जनता को भाजपा ने अच्छे दिन के सपने दिखाकर सत्ता हासिल कर ली लेकिन उसके बदले में लोगों को महंगाई, बेरोज़गारी, पलायन, ख़स्ताहाल सड़कों, बदहाल स्वास्थ व शिक्षा व्यवस्थाओं के बोझ तले दबा दिया। जिस सरकार के मंत्री चीख-चीख कर कह रहे हों कि चार साल तक अधिकारीयों ने उनकी बात तक नही सुनी। गंगा पंचोली ने कहा जिस सरकार के मंत्री इतने कमजोर हों जिनकी अधिकारी नही सुन रहे हों तो भला आम जनता की कौन सुध लेगा।
पढ़ें चर्चित खबरें
उन्होंने कहा लोगों को पता नही कि किसको अपना दुखड़ा सुनाएँ क्योंकि हमसे ज़्यादा कमजोर और दुखी तो भाजपा सरकार के मन्त्री हैं।
जनता को समझ आ गया है कि भाजपा सिर्फ़ जुमले ही दे सकती है अब असल विकास के लिए सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है और हर रोज़ दर्जनो लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
इसे भी पड़े lockdown in Delhi: तो क्या दिल्ली मेंलॉकडाउन!
गंगा पंचोली ने कहा कि सल्ट के विकास के लिए व गाँव वालों के साँथ सदा संघर्षरत रहेंगी। दूसरी तरफ़ पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुँजवाल के कार्यक्रम कफुलटा व घुगती गांव मे जनसभा तथा जनसंपर्क के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस बार सल्ट के लोगों ने अपने बीच से ही क्षेत्रीय प्रत्याशी गंगा पंचोली को जिताकर महंगाई, बेरोज़गारी, पलायन, बदहाल सड़कों, बदतर शिक्षा व स्वास्थ सेवाओं के ख़िलाफ़ बिगुल बजा दिया है।लोगों के समर्थन से साफ़ है कि सल्ट की जनता सल्ट के विकास में अपनी भूमिका निभाते हुए कांग्रेस के पक्ष में समर्थन कर नया इतिहास रचने जा रही है।

























