spot_img
spot_img
HomeNationalDelhi High Court ने कहा- ऑक्सीजन की सप्लाई रोकने वालों को बख्शेंगे...

Delhi High Court ने कहा- ऑक्सीजन की सप्लाई रोकने वालों को बख्शेंगे नहीं

नई दिल्‍ली, खबर संसार। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र, राज्य या स्थानीय प्रशासन का कोई ऑफिसर ऑक्सीजन की आपूर्ति में अड़चन पैदा करता है तो ‘हम उस व्यक्ति को लटका देंगे’।

जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस रेखा पल्ली की बेंच की ओर से ये टिप्पणी महाराजा अग्रसेन अस्पताल की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आई है।

अस्पताल ने गंभीर रूप से बीमार कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को लेकर Delhi High Court का रुख किया था। अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह बताए कि कौन ऑक्सीजन की सप्लाई को रोकने की कोशिश कर रहा है। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई ऑक्सीजन की सप्लाई को रोकने का प्रयास करेगा तो हम उस व्यक्ति को लटका देंगे।

पीठ ने कहा कि ‘हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे’। Delhi High Court ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के ऐसे अधिकारियों के बारे में केंद्र को भी बताए ताकि वह उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सके। हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से भी सवाल किया कि दिल्ली के लिए अलॉट प्रतिदिन 480 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उसे कब मिलेगी?

इसे भी पढ़े- quarantine सेन्टरों के लिए निजी अस्पतालो का अधिग्रहण शुरू

Delhi High Court ने कहा, ‘आपने (केंद्र ने) हमें (21 अप्रैल को) आश्वस्त किया था कि दिल्ली में हर दिन 480 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचेगी। हमें बताएं कि यह कब तक पहुंचेगी?’ दिल्ली सरकार ने अदालत को बताया कि उसे पिछले कुछ दिनों से रोजाना सिर्फ 380 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ही मिल रही है और शुक्रवार को उसे करीब 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली थी। इसके बाद अदालत ने केंद्र से सवाल किया।

जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 मरीजों की मौत

ऑक्सीजन के गंभीर संकट के बीच दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 क्रिटिकल मरीजों की रात में मौत हो गई. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ डी के बलूजा ने बताया, कि स्टोरेज कम होने की वजह से ऑक्सीजन का दबाव घट गया है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में करीब 200 मरीज भर्ती हैं और उनके पास 10 बजकर 45 मिनट पर केवल आधे घंटे की ऑक्सीजन बाकी थी। कई घंटों की देरी के बाद अस्पताल को ऑक्सीजन की आखिरी रिफिल आधी रात में मिली थी।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.