चंडीगढ़ खबर संसार।सिद्धु के साथ कुल 4 प्रदेश अध्यक्ष 36 को 63 की कोशिश जी हा पंजाब में बनाए गए 4 कार्यकारी अध्यक्ष । जी सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हालाकि उनके साथ 3 और प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे । जिसमे संगत सिंह ,कुलजीत नागरा ,पवन गोयल भी प्रदेश अध्यक्ष कहलाएंगे। इस तरह पंजाब में बगावत शांत करने की कोशिश की गई है कांग्रेस हाईकमान द्वारा। हालाकि अभी असमंजस सामने साफ दिख रहा।
इससे पूर्व कई दिनों से पंजाब में कांग्रेस के अंदर कलह चल रही। जी हा पंजाब में कई दिनों से चली कशमकश के बीच सिद्धू पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बना दिए गए है हालाकि उनका कद हल्का करने के लिए 3 और कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए है।
नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे उनके करीबियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम पंजाब के साथ हाईकमान ने इस फार्मूले को निकाला है ताकि बैलेंस बन सके और कांग्रेस का नुकसान ना हो। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी लगातार लगे रहे।हाईकमान शुरू से ही नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश की कमान सौंपने का पक्षधर रहा है लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नोकझोंक के चलते वह नहीं चाहते कि सिद्धू को यह जिम्मेदारी दी जाए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाईकमान के सामने तर्क रखा है कि सिद्धू को संगठन का काम करने में कोई अनुभव नहीं है वह पार्टी में अभी जूनियर हैं लेकिन सिद्धू हाईकमान की पसंद है विशेषकर का प्रियंका वाड्रा का हाथ उनके सर पर है।



