HomeNationalबादल फटा : सात लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता

बादल फटा : सात लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता

खबर संसार, जम्मू कश्मीर : जम्मू व कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार सुबह बादल फटने से करीब 7 लोगों की मौत हो गई। अब तक कई लोग लापता हो चुके हैं हर ओर हाहाकार मचा हुआ है। लापता लोगो के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना तथा प्रशासन की ओर से बचाव व राहत कार्य जारी है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

50 से अधिक लापता

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक गांव में बुधवार तड़के बादल फटने से करीब सात लोगों की मौत हो गई, वहीं अब तक कई लोग लापता हैं। बादल फटने की घटना के बाद कई घरो के बह जाने सूचना है।

लोगों का कहना है कि दाचन तहसील के होनजार गांव में सुबह करीब 4 बजे के आसपास की इस घटना से अब तक करीब 50 लोगों के लापता होने की खबर है। एसडीआरएफ, सेना, पुलिस, एनडीआरएफ ने संयुक्त अभियान चला रखा है। बादल फटने की घटना से प्रभावित गांव में अब तक करीब सात लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं। बादल फटने के बाद आई बाढ़ से कई मकान बह चुके हैं।

ये भी देखें- ब्लड कैंसर से पीड़ित अनु के ईलाज हेतु सीएम ने करी इतने की मदद

बीते कुछ दिनों से भारी बारिश

बीते कई दिनों से जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश को देखते हुए कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अभी और अधिक बारिश होने का अनुमान है, जिसके चलते किश्तवाड़ के अधिकारियों ने जलाशयों के निकट रहने वाले और फिसलन वाले क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

जिला प्रशासन ने मंगलवार रात को जारी एक परामर्श में कहा, ‘‘मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है जिससे नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ सकता है और उनके निकट रहने वाले लोगों के लिए खतरा हो सकता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.