दिल्ली, खबर संसार। तो क्या Mamta बनेंगी मोदी की राह का सबसे बडा रोड़ा जी, हां जिस तरह से ममता बनर्जी विपक्ष के नेेताओं मिलना जुलना शुरू कर दिया है और योजना बना रही उससे तो यही लगता है कि 2024 में ममता मोदी के राह में सबसे बड़ा़ रोडा साबित होगी।
अगर Mamta ने सभी दलों को एक साथ एकजुट कर लिया तो वास्तव में 2024 चुनाव में भाजपा के लिए जीतना मुश्किल होगा। क्योंकि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सोमवार को अपने पांच दिवसीय दिल्ली दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के साथ 10 जनपथ में जाकर मुलाकात की।
इसे भी पढ़े-इन वस्तुओं को छूने मात्र से क्यों लगता है current
सोनिया गांधी से मुलाकात के पहले ममता बनर्जी ने एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ मुकाबला करने का आह्वान करते हुए कहा था कि सामूहिक नेतृत्व लड़ाई हो, जो जिस राज्य में मजबूत है। उसे नेतृत्व देना होगा।
बता दें कि ममता बनर्जी (Mamta) ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और आनंद शर्मा से भी मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद आनंद शर्मा ने कहा था कि उनके और ममता बनर्जी के बीच करीबी रिश्ते हैं, क्योंकि दोनों ने सालों एक साथ काम किया है। ममता बनर्जी और सोनिया गांधी साल 2024 में विपक्षी पार्टियों के एंटी बीजेपी मोर्चे को लेकर चर्चा कर सकती हैं. आज ही ममता बनर्जी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगी! ममता बनर्जी के शरद पवार और अखिलेश सिंह यादव के साथ भी मुलाकात की योजना है।


