खबर संसार नई दिल्ली । तुला:राशि वाले उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आपके पहनावे या रूप-रंग में आपके द्वारा किए गए बदलावों से परिवार के सदस्य नाराज़ हो सकते हैं। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है।
सिंह: राशि वाले अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी।
धनु: राशि वाले अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को ख़त्म कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा।
मकर: राशि वाले आपका प्रतिरक्षा-तंत्र इस समय कमज़ोर है, इसलिए ज़रूरी हो तो बीमार होने से पहले ही आवश्यक दवा लें। होशियारी से निवेश करें। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं।
कुंभ:राशि वाले तली-भुनी खाने की चीज़ों से किनारा करें। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत है।
मीन राशि वाले ख़ुद को बीमार महसूस कर सकते हैं – मालूम होता है कि पिछले कुछ दिनों के बोझिल कामकाज ने आपको थका दिया है। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें,
वृश्चिक राशि वाले प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएँ, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे।
मेष: राशि वाले अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा
वृष: राशि वाले भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है
मिथुन: राशि वालो को सेहत पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। हालात पर क़ाबू पाने के लिए अपने ऊपर नियंत्रण रखें। जल्दबाज़ी का कोई भी फ़ैसला आपको उनसे दूर कर सकता है, जो आपके दिल के क़रीब हैं
कर्क: आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में क़ामयाब रहेंगे। भावुक फ़ैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे, तो आप घर पर समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं।
कन्या:राशिवाले जीवन-साथी ख़ुशी की वजह साबित होगा। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए।



