Sunday, May 19, 2024
HomeAstrologyसाल 2024 में लगने जा रहे हैं 4 ग्रहण, जाने ग्रहण की...

साल 2024 में लगने जा रहे हैं 4 ग्रहण, जाने ग्रहण की तारीख और सूतक काल

साल 2024 आने वाला है बात करें सूर्य ग्रहण की तो साल 2024 में चार ग्रहण लगने जा रहे हैं। 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं। आइए जानते हैं साल 2024 में लगने जा रहे 2 सूर्यग्रहण क्या भारत में दिखाई देंगें। साथ ही जानते हैं ग्रहण की तारीख और सूतक काल का समय।

पहला सूर्यग्रहण 8 अप्रैल को

साल 2024 में लगने जा रहा पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। यह सूर्यग्रहण रात में 9 बजकर 12 मिनट पर लगेगा और मध्य रात्रि 1 बजकर 25 मिनट पर यह समाप्त होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 39 मिनट होगी। इसका सूतक काल 8 अप्रैल सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर आरंभ होगा। दरअसल, सूर्यग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले आरंभ हो जाता है।

हालांकि, यह ग्रहण दक्षिण पश्चिम यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर,अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव पर दिखाई देगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा। इस वजह से इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।

साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण 2-3 अक्टूबर को

2024 का दूसरा सूर्यग्रहण 2 और 3 अक्टूबर की मध्य रात्रि लगेगा। साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट से मध्य रात्रि 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 4 मिनट की रहेगी। सा का दूसरे सूर्यग्रहण का सूतक काल 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा।

साल का दूसरा सूर्यग्रहण अमेरिका, आशिक दक्षिण अमेरिका, प्रशांत और अटलांटिक महासागर दक्षिणी ध्रूव में देखा जाएगा। भारत में यह अदृश्य रहेगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.