HomeAstrologyरक्षा बंधन से पहले मंगल का राशि परिवर्तन, इन राशियों का भाग्य...

रक्षा बंधन से पहले मंगल का राशि परिवर्तन, इन राशियों का भाग्य चमकेगा

नई दिल्ली, खबर संसार। श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि 10 अगस्त 2022 दिन बुधवार को प्रातः 6:50 के बाद अपनी राशि मेष से शुक्र की पहली राशि वृष में मंगल का गोचरीय परिवर्तन होने जा रहा है। वृष राशि में मंगल 14 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार तक रह कर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे।

इन राशियों का चमकेगा भाग्य

मेष :- मेष लग्न वालों के लिए मंगल लग्न एवं अष्टम भाव के कारक ग्रह होकर शुभ फल प्रदायक के ग्रह के रूप में कार्य करता है। ऐसे में मंगल का द्वितीय स्थान धन भाव में गोचर धन की दृष्टि से, व्यापार की दृष्टि से, पारिवारिक दृष्टिकोण से, संतान के पक्ष से, अध्ययन अध्यापन के पक्ष से एवं भाग्य की दृष्टि से सकारात्मक फल प्रदायक होगा।

वृष :- वृष लग्न वालों के लिए मंगल व्यय एवं सप्तम भाव के कारक होकर लग्न भाव में गोचर करते हुए क्रोध में अचानक वृद्धि करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता। प्रेम संबंधों में वृद्धि । साझेदारी के कार्यों में लाभ की स्थिति परंतु स्वास्थ्य पर थोड़ा खर्च बढ़ सकता है। बड़ी यात्राओं की स्थिति भी इस अवधि में बनेगी।

मिथुन राशि वाले हनुमान जी की दर्शन एवं पूजा करें

मिथुन :- मिथुन लग्न वालों के लिए मंगल लाभ एवं रोग भाव के कारक होकर व्यय भाव में गोचर करते हुए रोग कर्ज एवं शत्रु पर विजय प्रदान करेंगे। व्यापारिक गतिविधियों को लेकर सुदूर यात्रा कर सकते हैं। अचानक व्यय में वृद्धि के कारण मन अशांत रहेगा। पराक्रम में वृद्धि और क्रोध में भी वृद्धि की स्थिति उत्पन्न होगी। श्री हनुमान जी की दर्शन एवं पूजा करते रहें।

कर्क :- कर्क लग्न वालों के लिए मंगल दशम एवं पंचम के कारक होकर के परम राजयोग कारक ग्रह के रूप में लाभ भाव में गोचर करेंगे। परिणाम स्वरूप लाभ में वृद्धि। आय में वृद्धि धन में वृद्धि। सम्मान में वृद्धि। संतान पक्ष से शुभ समाचार की स्थिति उत्पन्न होगा।

सिंह :- सिंह लग्न वालों के लिए मंगल भाग्य एवं सुख भाव के कारक ग्रह होकर दशम भाव में गोचर करेंगे। परिणाम स्वरूप भाग्य में वृद्धि । व्यय में वृद्धि । पराक्रम में वृद्धि। क्रोध में वृद्धि । गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि।संतान पक्ष से शुभ समाचार की स्थिति। पिता के सहयोग सानिध्य में वृद्धि । कार्यस्थल पर सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा में वृद्धि की स्थिति का संयोग बनेगा। इस अवधि में क्रोध पर नियंत्रण करते हुए मूल कुंडली के अनुसार मूंगा रत्न धारण करना श्रेष्ठ फल प्रदायक होगा।

इसे भी पढ़े- डीएम ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.