HomeInternationalअफगानी लड़के को पत्‍थर मार-मारकर ली जान, video किया वायरल

अफगानी लड़के को पत्‍थर मार-मारकर ली जान, video किया वायरल

काबुल, खबर संसार। अफगानिस्‍तान में तालिबानी क्रूरता का एक और वीडियो सोशल मीडिया (video) पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक अफगानी लड़के को तालिबान आतंकी पत्‍थरों से मार रहे हैं। यही नहीं तालिबानियों ने इस जघन्‍य हत्‍या का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ताकि दुनिया उसकी बर्बरता को देख सके।

अफगान‍िस्‍तान फिर से तालिबान के बर्बर शासन की ओर

इस मध्‍ययुगीन बर्बर सजा का वीडियो सोशल मीडिया (video) में काफी शेयर किया जा रहा है और अमेरिका के अफगानिस्‍तान से वापसी के फैसले पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। तालिबान के प्रवक्‍ता दावा कर रहे हैं कि वे अपने देश को एक आधुनिक इस्‍लामिक राष्‍ट्र बनाएंगे जिसमें महिलाओं और बच्‍चों को उनका हक मिलेगा लेकिन जमीनी स्थिति इससे बिल्‍कुल जुदा दिख रही है। अफगान‍िस्‍तान एक बार फिर से तालिबान के बर्बर शासन की ओर बढ़ता दिख रहा है।

इसे भी पढ़े-BSNL ने लॉन्च किए दो प्लान, जी भर करें बातेंं और चलाए नेट

इससे पहले कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन ने अफगानिस्तान के मशहूर कमीडियन नजर मोहम्मद खाशा की बर्बर हत्या कर डाली थी। इस वीभत्‍स घटना को अंजाम देने से पहले लिया गया एक वीडियो (video) सामने आया है जिसमें तालिबानी लड़ाके नजर को मार रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान नजर अपनी जिंदगी का आखिरी मजाक भी करते हैं और मरते-मरते तालिबान को जवाब दे जाते हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद से दुनिया सदमे में है।

गाड़ी के अंदर बैठाकर नजर को कई थप्पड़ मारे गए

नजर की मौत की खबरें कई दिन से सामने आ रही थीं और परिवार ने हत्या का आरोप तालिबान पर लगाया था। अब सामने आए वीडियो (video) में दिखाया गया है कि एक गाड़ी के अंदर बैठाकर नजर को कई थप्पड़ मारे गए थे। उनके हाथ बंधे थे और कई लड़ाकों ने उन्हें घेर रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद उन्हें पेड़ से बांधा गया और फिर गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई। यह साफ नहीं है कि अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कब की गई।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.