खबर संसार हल्द्वानी। वैध spa ये मानक पूरे करने होंगे स्पा मसाज सेंटर्स को! किसी भी स्पा मसाज सेंटर चलाने के कई मानक होते है। हल्द्वानी के अभी तक जितने भी स्पा पर पुलिस ने छापा मारा पूरे मानक किसी पर नहीं मिले कोई न कोई कमी अवश्य मिली उक्त बात ह्यूमन ट्रैफिक इंचार्ज ललिता पांडे ने कही।
उन्होंने कहा की spa मसाज सेंटर को प्रॉपर स्टेट अथॉरिटी से लाइसेंस जेसे नगर निगम ,आयुष,श्रम विभाग के साथ साथ जो भी स्पा करने वाली लड़कियां है उनके पास प्रॉपर इसका डिप्लोमा होना चाहिए। क्योंकि नसे हमारे शरीर में बहुत महत्पूर्ण होती है अनट्रेन से किसी को नुकसान हो सकता है। और अनैतिक गतिविधियां spa मसाज सेंटर्स में नहीं होनी चाहिए। स्पा में दरवाजे में चिटकनी नहीं होनी चाहिए। सभी स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए।
कोविड सेनिटाइजेशन इत्यादि नियमो का पालन जरूरी
क्योंकि अधिकांश लोग या स्टाफ दिल्ली का ही देखने में आया है । कोविड़ नियमो का पालन करना होंगा।और अब आगे से इन सब मानकों को चेक किया जायेगा।बताते चले की पिछले दो दिनों में लगातार पुलिस की छापेमारी शहर के तमाम spa मसाज सेंटर्स पर चली है जिसमे तमाम खामियां ही खामियां मिली है पुलिस को। कई स्पा का नगद चालान भी काटा गया है। फिलहाल स्पा मसाज सेंटर्स के मालिकों को कोतवाली बुलाया गया है जिनसे मीटिंग कर सारी बाते क्लियर की जाएंगी।
किसी भी शहर में वैध स्पा मसाज सेंटर्स चलाने के लिए कुछ नियम कायदे मानकों को पूरा करना होता है तभी आप स्पा मसाज सेंटर्स का संचालन कर सकते हैविना मानकों के नही।


