मुंबई, खबर संसार। जी, हां यह मामला मुंबई की एक आवासीय सोसायटी का है। जहां पर सोसायटी व़ालों ने ने कपल्स की हरकतों से परेशान होकर नो किसिंग जोन (no kissing zone) का बोर्ड लगा दिया है।
यह वाकया है कि बोरिवली की सत्यम शिवम सुंदरम सोसायटी का। जानकारी के मुताबिक सोसायटी के लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के समय से ही कुछ कपल्स उनकी सोसायटी के बगल की सड़क पर आने लगे थे। कई कपल्स सड़क पर किस करते थे जो उन्हें आपत्तिजनक लगा।
नो किसिंग जोन पेंट कराया
सोसायटी में रहने वाले लोगों को यह अच्छा नहीं लगता था। इससे परेशान होकर सोसायटी ने गेट के बाहर ‘नो किसिंग जोन’ (no kissing zone) का पेंट कर दिया। लोगों का कहना है कि इसके बाद से अब वहां कपल्स का आना पहले से काफी कम हो गया है। सोसायटी में ही रहने वाले एक कपल ने सबसे पहले बगल की सड़क पर कपल्स को किस करते देखा था।
इसे भी पढ़े-प्रधानमंत्री आज करेंगे e-RUPI की शुरुआत, जाने इस के फायदे
उन्होंने इसका विडियो बनाकर उसे स्थानीय कॉरपोरेटर को भेजा। कॉरपोरेटर ने इस वीडियो को पुलिस को देने को कहा लेकिन उन्हें पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद सोसायटी के सदस्यों ने आपस में राय विचार करके गेट के बाहर ‘नो किसिंग जोन’ (no kissing zone) का बोर्ड लगाना उचित समझा।
‘सोसायटी में बच्चे रहते हैं’
सोसायटी के चेयरमैन एडवोकेट विनय अनसुरकर का कहना है, ‘हम लोग कपल्स के खिलाफ नहीं है, लेकिन हम उनके द्वारा किए जाने वाली हरकतों के खिलाफ हैं। ऐसा हमारे घरों के सामने हो रहा था। सोसायटी में कई बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं। पुलिस से कोई प्रतिक्रिता नहीं मिली तो हमने सड़क पर नो किसिंग जोन (no kissing zone) का पेंट करवा दिया।’ सार्वजनिक जगहों पर ऐसी हरकतें करना आईपीसी की कुछ धाराओं के अंतर्गत अपराध है।



