हल्द्वानी, खबर संसार। आज जिला/महानगर कांग्रेस (Congress) ने हल्द्वानी तहसील का घेराव कर तहसीलदार (हल्द्वानी) की कार्यप्रणाली से नाराज होकर तहसील परिसर में ही तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया।
सुमित हृदयेश जी ने बताया कि उनकी पूज्यनीय माता जी स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी ने ताउम्र गरीब मजदूर मजबूर वर्ग की सेवा के लिए कार्य किया था और इस दुनिया से विदा होने से पहले भी उन्होंने दर्जनों गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता आवंटित करवायी थी।
चेक डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के स्वर्गवासी होने के उपरांत तहसीलदार हल्द्वानी के पास पहुँचे और उक्त चेकों को तहसीलदार (हल्द्वानी) द्वारा नियम विरुद्ध जाकर भाजपा के एक नेता को मुहैया करवाने का मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने तहसीलदार से फ़ोन पर वार्ता कर उक्त मामले पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और तहसीलदार महोदया द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से फ़ोन आने की बात कहते हुवे राजनीतिक दवाब की बात कही जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री से फ़ोन पर वार्ता कर उनको पूरे प्रकरण की जानकारी दी।
तहसीलदार को बर्खास्त करने की मांग की
मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके द्वारा या उनके कार्यालय द्वारा इस संदर्भ में तहसीलदार हल्द्वानी को कोई कॉल नहीं किया गया। तहसीलदार हल्द्वानी की संदिग्ध कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर सैकड़ो कांग्रेसजनों (Congress) ने जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और सुमित हृदयेश के नेतृत्व में आज हल्द्वानी तहसील के घेराव किया और जमकर नारेबाजी करते हुवे तहसीलदार हल्द्वानी की संदिग्ध कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त करते हुवे मा. मुख्यमंत्री जी से तहसीलदार हल्द्वानी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
इसे भी पढ़े-…तो कपल्स की हरकतों से परेशान होकर no kissing zone का बोर्ड लगाया
Congress जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल जी ने कहाँ की शासकीय कार्यों में पार्टी विशेष का हस्तक्षेप होना सरासर गलत है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि एक जिम्मेदार राजपत्रित अधिकारी का इस प्रकार के कार्यो मे शामिल होना गैरजिम्मेदाराना कृत्य है जिसकी हम सब घोर भर्त्सना करते है।
महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पार्षद नीमा भट्ट ने इस पूरे प्रकरण को महिला शक्ति का अपमान बताया और चेतावनी दी की अगर स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के कार्यो का कोई श्रेय लेना चाहेगा तो महिला कांग्रेस उग्र आंदोलन करेंगी।
प्रदर्शन कार्यक्रम में सतीश नैनवाल, सुमित हृदयेश, एडवोकेट गोविंद बिष्ट, हरेंद्र बोरा, नीमा भट्ट, मंजू तिवारी, संध्या डालाकोटी, जया कर्नाटक, शाहजहां बेगम, राजो टंडन, शोभा बिष्ट, पुष्पा सम्मल, भागीरथी बिष्ट, विद्या देवी, मंजू पांडे, भगवती जोशी, शशि वर्मा, डॉ. मयंक भट्ट, सौरभ भट्ट, जगमोहन बगड़वाल, सुहैल सिद्दीकी, गोविंद बगड़वाल, हेम दुर्गापाल, महेशानंद सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



