HomeLocalएन यू जे पत्रकार संगठन की किच्छा कार्यकारिणी मे दिलीप अध्यक्ष

एन यू जे पत्रकार संगठन की किच्छा कार्यकारिणी मे दिलीप अध्यक्ष

किच्छा खबर संसार । एन यू जे पत्रकार संगठन की किच्छा कार्यकारिणी मे दिलीप अध्यक्ष तो बहादुर मेहता बने महामंत्री। एनयूजे प्रदेश के पत्रकार संगठनों मे मजबूती से सामने आता नजर आ रहा है।और निरंतर पुरे प्रदेश मे अपनी इकाईयो को जिला और नगर स्तर पर मजबूत करता जा रहा है।

इसी क्रम मे किच्छा मे भी इस संगठन ने अपनी इकाई का गठन कर दिया है।एनयूजे के जिला अध्यक्ष अशवनी सक्सेना के नेतृत्व मे एक कार्यक्रम किच्छा शहर के बाईपास स्थित गुप्ता हाइवे किंग होटल के सभागार मे किया गया।

जिसमे क्षेत्र के तेज तर्रार पत्रकारों को संगठन की जानकारी देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही गयी।कार्यक्रम मे संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बताया की पत्रकारता का स्तर लगातार गिरता जा रहा है जो अनुभवी पत्रकार है और जो युवा ईमानदार पत्रकार है जो समाज को अपने लेखनी के जरिये लगातार जगाने का प्रयास करते रहते है ऐसे पत्रकारों को हकीकत मे पत्रकार संगठनों मे अच्छा स्थान नहीं मिल पाता या यूँ कहे की उनकी उपेक्षा की जाती रही है ऐसे मे इस सोच के पत्रकारों को एनयूजे मे महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है और संगठन हर कदम पर उनका साथ देता है ताकि उनकी लेखनी से समाज का भला हो और वह बिना डर के अपनी पत्रकारता कर सके।

काशीपुर इकाई के उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना ने भी संगठन से जुड़े नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा की यह संगठन निरंतर पत्रकारों के हितो और उनकी समस्याओ को प्रशासन और शासन स्तर तक पहुंचाने का सफल प्रयास करता रहा है और करता रहेगा इसमें सभी पत्रकार बंधु आसानी से अपनी समस्याओ को रख सकते है और प्रदेश कार्यकारणी का भी लगातार सहयोग मिलता रहता है।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एनयूजे के जिला अध्यक्ष अश्वनी सक्सेना ने किच्छा इकाई की घोषणा करते हुए दिलीप अरोरा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देते हुए बहादुर सिंह मेहता महामंत्री बने और बलदेव सिंह रंधावा उपाध्यक्ष सुदर्शन मुनजाल उपाध्यक्ष, राधेश्याम अरोरा को सदस्य,सुरेश राठौर को कोषाध्यक्ष और संजय कुमार को संगठन मंत्री और कोनेन को संगठन प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।

इस पर किच्छा इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष अश्वनी सक्सेना व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार ने शुभकामनाये देते हुए टीम से आशा जताई की यह टीम क्षेत्र मे आम जनमानस की समस्याओ को मजबूती से उठाते हुए संगठन को क्षेत्र मे मजबूत करेगी और पत्रकारों के हितो के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी और साथ ही पुरे प्रदेश मे अपनी पहचान को मजबूत करेगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.