HomeHealthअगर खा रहे हैं गुड़ (Jaggery) तो जरा संभलकर...

अगर खा रहे हैं गुड़ (Jaggery) तो जरा संभलकर…

खबर संसार, नई दिल्ली: अगर खा रहे हैं गुड़ (Jaggery) तो जरा संभलकर… गुड़ खाना सेहत के हिसाब से आयुर्वेद के अनुसार बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, चिंता, माइग्रेन, डाइजेशन और थकान जैसी समस्याओं का इलाज गुड़ का सेवन करके किया जाता है। गुड़ खाने से व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म में ही नहीं बल्कि उसके एनर्जी लेवल में भी सुधार होता है। यहां तक कि खाना खाने के बाद गुड़ खाना बेहद ही फायदेमंद है।

लेकिन क्या आप जानते हैं गुड़ (Jaggery) का अधिक सेवन करने सेे इसमें मौजूद सुक्रोज और कार्बोहाइड्रेट की वजह से व्यक्ति को फायदे की जगह नुकसान भी अधिक पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं गुड़ का अधिक सेवन करने से व्यक्ति को होते हैं सेहत से जुड़े कौन से नुकसान।

ये भी पढें- अवैध कालोनियों को काटकर सरकार को करोड़ों का चूना

अधिक गुड़ (Jaggery) खाने से ये होते हैं नुकसान-

  • गुड़ की प्रकृति सिक गर्म माना जाता है, अगर इसका अधिक सेवन किया जाए तो यह अपच, या नाक से खून आने जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। गर्मियों में ज्यादा गुड़ खाने से बचना चाहिए।
  • अपका मोटापा अधिक है तो गुड़ का सेवन अधिक न करें, बल्कि कम मात्रा में करना चाहिए। 100 ग्राम में 385 कैलोरी युक्त गुड़ (Jaggery) निश्चित रूप से डाइटिंग करने वालों के लिए अच्छा विकल्प नहीं है। अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन कर रहे हैं, तो इससे वजन बढ़ सकता है।
  • शुगर के मरीजों को गुड़ का सेवन बेहद कम की करना चाहिए, क्योंकि यह मीठा होता है, इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। 10 ग्राम गुड़ में 9.7 ग्राम शुगर पायी जाती है।
  • शुद्ध और अच्छे गुड़ का ही सेवन करना चाहिए। नही ंतो इसमें अशुद्धियां भी हो सकती हैं, जो आपके आंतों में परजीवी और कीड़े होने के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।
  • ताजा बने गुड़ को खाने से दस्त, अपच और कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.