खबर संसार नई दिल्ली। राष्ट्रगान की ध्वनि 13 साल बाद गूंजना ओलंपिक मैदान से पूरे भारत के लोगों के लिए प्रेरणा के साथ-साथ गर्व की बात है जी हां हम बात कर रहे हैं नीरज चोपड़ा की जिन्होंने भारत को स्वर्ण दिलाया है भाला फेंक में।
राष्ट्रगान की ध्वनि 13 साल बाद गूंजी ओलंपिक मैदान से
भारत के जैवलिन थ्रो नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है भारतीय ओलंपिक के 1 से 21 वर्ष के इतिहास में ट्रैक एंड फील्ड में यह पहला स्वर्ण पदक है अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत सोना जीतने वाले नीरज दूसरे भारतीय हैं ।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने नीरज को 6 करोड़ की इनामी राशि का प्रथम श्रेणी की नौकरी देने की घोषणा की है। निश्चित रूप से इस घोषणा से खेलों को बढ़ावा और खिलाड़ियों में खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा



