HomePoliticalआशा कार्यकर्ताओं के धरने को दिया समर्थन

आशा कार्यकर्ताओं के धरने को दिया समर्थन

खबर संसार हल्द्वानी। कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने महिला चिकित्सालय (हल्द्वानी) पहुँच आशा कार्यकर्ताओं के धरने को दिया समर्थन। विगत एक सफ्ताह से मासिक वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने समर्थन देते हुवे फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स आशा कार्यकर्ताओं का कोरोना महामारी जैसी विपरीत परिस्थियों में लगन, मेहनत और सेवाभाव से कार्य करने के लिये सभी का आभार व्यक्त किया।

आशा कार्यकर्ताओं के धरने को दिया समर्थन

सुमित हृदयेश जी ने कहाँ की स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को आशा कार्यकर्ताओं के कार्य से मजबूती मिलती है और सरकार का फर्ज है कि आशा कार्यकर्ताओं के कार्य का सम्मान करें उन्हें उचित मासिक वेतन मिले और सभी जरूरी सुविधाएं मिले ताकि आशा कार्यकर्ता अपना घर परिवार अच्छे से चला सके।
कोरोना महामारी के दौरान सेवा करते हुवे अकाल मृत्यु को प्राप्त आशा कार्यकर्ताओं के परिवारजनों को उचित मुवावजा नहीं दिये जाने पर उन्होंने रोष व्यक्त करते हुवे डबल इंजन भाजपा सरकार से तत्काल मुवावजा देने की मांग की।

इसके अतिरिक्त सुमित हृदयेश जी ने आशा कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया और वादा भी किया कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही वे आशा कार्यकर्ताओं को उचित वेतन सहित उचित सम्मान दिलवाने का कार्य पहले दिन से शुरू करेंगे।आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सुमित हृदयेश जी का आभार व्यक्त करते हुवे उन्हें 2022 के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गयी। सुमित हृदयेेेेेएस संग कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, पार्षद रवि जोशी, महेंद्र कुमार, हिमांशु जोशी ने भी धरने को समर्थन दिया गया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.