नई दिल्ली, खबर संसार। अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) के बढ़ते प्रभाव के चलते अफगानिस्तान की महिलाओं के लिए परेशानियां खड़ी हो गई हैं। तालिबान के लोग घर-घर जाकर लड़कियां तलाश रहे है और उन्हें सेक्स गुलाम बनाया जा रहा है।
जानकारी कि अनुसार तालिबान के लीडर्स अब अफगानिस्तान की युवतियों का अपहरण करने और उनके साथ जबरदस्ती शादी कर सेक्स गुलाम बनाने का काम भी कर रहे हैं। तालिबान की ये हरकत इराक और सीरिया में मौजूद इस्लामिक स्टेट की क्रूरता से मिलती जुलती है जो महिलाओं को सेक्स गुलाम बनाने के लिए कुख्यात हैं।
किडनैपिंग के सहारे महिलाओं को उठा रहा Taliban
पिछले महीने ही द सन की रिपोर्ट में सामने आया था कि तालिबान ने कब्जे वाले इलाके के सभी इमामों से वहां 15 साल से ऊपर की लड़कियों और 45 साल की उम्र से कम की विधवाओं की लिस्ट तालिबान को सौंपने को कहा था ताकि तालिबान अपने लड़ाकों की शादी इन महिलाओं से करा सके। लेकिन अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि तालिबान जोर-जबरदस्ती और किडनैपिंग के सहारे अफगानिस्तान की महिलाओं को उठा रहे हैं।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले के साथ ही तालिबान (Taliban) के कब्जे वाले क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए काफी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं और शरीया कानून के चलते उनकी आजादी पर प्रतिबंध लग सकता है।शरीया कानून के मुताबिक महिलाएं बिना किसी पुरुष के बाहर नहीं निकल सकती हैं।
महिलाएं मर्दों के बिना बाजार नहीं जा सकती हैं- तालिबान
इससे पहले तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान के एक जिले पर कब्जा जमाने के बाद स्थानीय इमाम को एक पत्र के जरिये अपना पहला आदेश जारी किया था। एएफपी रिपोर्ट के अनुसार, इस फरमान में कहा गया था कि महिलाएं मर्दों के बिना बाजार नहीं जा सकती हैं, और पुरुषों को अपनी दाढ़ी रखनी है। तालिबान ने सिगरेट, बीड़ी पीने पर भी रोक लगा दी थी।
इसके अलावा महिलाओं के लिए हिजाब पहनना भी अनिवार्य होगा। जब तक स्कूल में टीचर महिला ना हो तब तक छात्राएं स्कूल नहीं जा सकती हैं। तालिबान का ये भी कहना है कि कोई भी नियम तोड़ने पर गंभीर सजा भुगतने के लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए। बता दें कि तालिबान के दबदबे के बीच कई अफगानी महिलाएं अफगानिस्तान छोड़कर भी जा रही हैं।
इसे भी पढ़े-मुख्य विकास अधिकारी ने जनता दरबार में दिव्याग को दी tricycle
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में सेना और तालिबान (Taliban) के बीच देशभर में संघर्ष देखने को मिल रहा है. तालिबान के दावे के मुताबिक बीते दिनों में आठ प्रांतों की राजधानियां उनके कब्जे में आ चुकी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान आने वाले चंद दिनों में कई अहम शहरों पर कंट्रोल जमाने की फिराक में है।
अफगानिस्तान के लोकप्रिय क्रिकेटर राशिद खान ने भी अपने ट्वीट के सहारे लोगों से और ग्लोबल लीडर्स से अपील की है “गौरतलब है कि अफगानिस्तान में सेना और तालिबान के बीच देशभर में संघर्ष देखने को मिल रहा है। तालिबान के दावे के मुताबिक बीते दिनों में आठ प्रांतों की राजधानियां उनके कब्जे में आ चुकी हैं।



