HomeUttar Pradeshसपा सांसद के इस बयान पर , (देशद्रोह) treason का केस दर्ज

सपा सांसद के इस बयान पर , (देशद्रोह) treason का केस दर्ज

खबर संसार, संभल: सपा सांसद के इस बयान पर, (देशद्रोह) treason का केस दर्ज,  इन दिनों अफगानिस्तान में तालिबानों का खौफ जारी है। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो गया। इसको लेकर सपा सांसद डाॅ शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान का समर्थन करते हुए कहा कि तालिबानियों ने अपने देश को आजाद कराया है। इस बयान पर उनके खिलाफ (देशद्रोह) treason का केस दर्ज हो गया।

अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा चर्चा में रहने वाले उत्तरप्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान पर कब्जे की तुलना भारत के ब्रिटिश शासन से की थी। उनका कहना है कि जिस तरह हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हम लोगों ने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया।

treason का मुकदमा दर्ज

सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा सही है। उन्होंने इसे अफगानिस्तान का अंदरूनी मामला बताया था। तालिबान को वहां की ताकत बताते हुए सपा सांसद ने कहा था कि तालिबान ने वहां पर अमेरिका और रूस के पैर जमने नहीं दिए।

ये भी पढ़ें- बना लो जनसंख्या नियंत्रण कानून, मुसलमानों के होंगे 8 बच्चे : joula

अफगानिस्तान के लोग तालिबान की अगुवाई में आजादी चाहते हैं। हालांकि सपा सांसद को यह बयान महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में उनके खिलाफ treason का मुकदमा दर्ज किया है।

संभल के पुलिस अधिक्षक ने एक बयान में कहा कि शिकायत मिली थी कि सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान की तुलना भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों से की है। उनके खिलाफ treason के चलते 124, 153, 295 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि सपा सांसद ने एएनआई से कहा कि उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया। उनकी बातों को गलत तरीके से लिया गया है। मैं भारत का नागरिक हूं, अफगानिस्तान का नहीं। वहां जो कुछ हो रहा है उससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैं सरकार की नीतियों का समर्थन करता हूं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.