लखनऊ, खबर संसार। यूपी की योगी सरकार ने रविवार को प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला लेते हुए रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के दिन से प्रदेश अब पूरी तरह से अनलॉक कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में कोविड की बेहतर होती स्थिति के दृष्टिगत रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त किया जा सकता है।
अब से सभी शहरों, बाजारों, उद्योगों, कारखानों में कोविड काल से पहले प्रभावी रही साप्ताहिक बंदी की तिथि पर अवकाश लागू किया जाए।’ उन्होंने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आदेश दिया।
Rakshabandhan पर इस साल भी फ्री बस सेवा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के मौके पर राज्य की महिलाओं को फ्री बस सेवा का उपहार दिया है। सीएम ने राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है।
आदेश के मुताबिक 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक परिवहन निगम की बसों पर महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है।
इसे भी पढ़े-मटका केसर फिरनी (Matka Kesar Phirni) से करें इस रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा
बताते चले कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते अब तक वीकेंड लॉकडाउन के तहत शनिवार और रविवार दोनों दिन बाजार पूरी तरह से बंद रखे जा रहे थे। लेकिन, बीते 14 अगस्त से शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया गया था।
अब रविवार का भी लॉकडाउन खत्म हो गया है। इस तरह इस सप्ताहंत यानी कल और परसो सभी बाजार पहले की तरह खुलेंगे। राज्य अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सभी व्यापारिक गतिविधियां चलती रहेंगी। (Rakshabandhan)



