HomeUttar Pradeshअयोध्या से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाने वाले Road का नाम होगा कल्याण...

अयोध्या से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाने वाले Road का नाम होगा कल्याण सिंह मार्ग

खबर संसार, लखनऊ:. अयोध्या से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाने वाले Road का नाम होगा कल्याण सिंह मार्ग।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए एलान किया है कि अयोध्या से राममंदिर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग इसलिए रखा जाएगा।

क्योंकि राम मंदिर आंदोलन के नायक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ही रहे हैं। इसके अलावा यूपी के 05 जिलों में भी कल्याण सिंह के नाम पर सड़कों का नाम कल्याण सिंह Road रखने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें- 30 minutes से ज्यादा कम्यूटर, मोबाइल चलाना बेहद खतरनाक, हो सकते हैं अंधे

इन जिलों में बनेगी कल्याण सिंह के नाम पर Road

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, अलीगढ़ तथा बुलंदशहर के शहर में 01-01 सड़क कल्याण सिंह Road के नाम पर रखी जाएगी। और अयोध्या से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग भी रखा जाएगा।

कल्याण सिंह ने हमेशा किया लोगों का कल्याण

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह ने अपने नाम को सार्थक किया और जीवन भर लोगों के लिए काम करते रहे, वह जन कल्याण के लिए हमेशा प्रेरणाश्रोत व जनसामान्य के लिए भी प्रेरणा का प्रतीक बने रहे। मेरा सभी से आह्वान है उनके आदर्श और संकल्पों को लेकर अधिकतम पुरुषार्थ करें और उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी न रखी जाए।

राम मंदिर आंदोलन के लिए ही हुअ पिता का जन्म : राजवीर

कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने कहा कि उनके पिता ने राम मंदिर आंदोलन के लिए ही जन्म लिया था। अपने पिता के अंतिम दर्शन के दौरान लग रहे जय श्री राम के नारों की तरफ इशारा करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘मेरे पिता का जन्म केवल इसी (जय श्री राम) लिए हुआ था। वह राम मंदिर के निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध थे और अब वह राम से जा मिले हैं।’

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.