HomeUttarakhandNDRF के आवासीय व कार्यालय के मरम्‍मत का स्‍थलीय निरीक्षण किया

NDRF के आवासीय व कार्यालय के मरम्‍मत का स्‍थलीय निरीक्षण किया

गदरपुर, खबर संसार। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने आज गदरपुर चीनी मिल पहुंचकर 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) बटालियन के आवासीय व कार्यालय भवनों कीे मरम्मत/नवीनीकरण कर विभिन्न निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वार्ता करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होने एनडीआरएफ (NDRF) बटालियन के कमाण्डेट सुदेश कुमार, कार्यदायी संस्था आरडब्लूडी के अधीशासी अभियन्ता अनिल सैनी के साथ किये जा रहे कार्यो की गहनता से समीक्षा की। उन्होने सम्बन्धित आधिकायों को कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी आपस में समन्वय बनाते हुये शेष बचे हुये निर्माण कार्यो का कार्यो में गुणवत्ता व समय बद्धता के साथ कार्य पूर्ण करें ताकि एनडीआरएफ अपने कार्यो को सुचारू कर सकें।

बजट की आवश्‍यकता हो तो प्रस्‍ताव भेजे

उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि बजट की आवश्यकता हो तो प्रस्ताव उपलब्ध कराये ताकि आवश्यक कार्यवाही करते हुये बजट उपलब्ध कराया जा सकें। उन्होने कहा कि NDRF बटालियन एक महत्वपूर्ण बटालियन है इनके द्वारा हर आपदा के दौरान बचाव कार्यो में एक अहम भूमिका रहती है। उन्होने सभी निर्माण कार्यो का बारीकी से निरीक्षण किया व सम्बन्धित ठेकेदार को कार्यो में गुणवत्ता व समयवद्धता पर विशेष ध्यान देनेे के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़े-Bhakra नदी का बहाव जंगल की तरफ करने को जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ (NDRF) परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वृक्षा रोपण किया। उन्होने कहा कि प्रत्येक नागरिक को वृक्षा रोपण करना चाहिये ताकि पर्यावरण को शुद्ध व सुरक्षित रखा जा सकें। इस दौरान एनडीआरएफ के जवानो ने जिलाधिकारी को गाड आफ आनर देकर स्वागत किया गया व टीम द्वारा आपदा के दौरान किये जाने वाले गतिविधियों व बचाव के उपकरण से भी अवगत कराया। जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ की टीम की प्रशन्सा करते हुये सराहना की।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.