नई दिल्ली, खबर संसार। Tata Motors ने टोक्यों ओलिपिक में पदक से चूकने वाले 24 भारतीय खिलाड़ियों को आज सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों की टाटा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz देकर सम्मानित किया।
आज शुक्रवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में Tata Motors ने टोक्यो ओलिंपिक में ब्रोंज मेडल जीतने से चूक गए 24 खिलाड़ियों की अपनी प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz देकर सम्मानित किया।
इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन भारतीय एथलीटों को ऑल्ट्रोोज हैचबैक की चाबियां सौंपीं, जो हाल में ही हुए तोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने से बहुत कम अंतर से चूक गये. टाटा मोटर्स ने अलग-अलग कैटिगरी, जैसे हॉकी, कुश्ती, गोल्फ, बॉक्सिंग और डिस्कस थ्रो में 24 ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इसे भी पढ़े-Shri Krishna Janmashtami कोरोना के निर्देशो का पालन करते हुए मनाया जाएगा
हर महिला और पुरुष एथलीट को उनके गोल्ड स्टैंडर्ड प्रयासों के इनाम के रूप में हाई स्ट्रीट गोल्ड कलर वाली एक ऑल्ट्रोज कार गिफ्ट की गई। इस मौके पर टाटा मोटर्स में पैसेंजर वीइकल्स बिजनेस के प्रेजिडेंट शैलेश चंद्रा ने कहा कि हाल ही में आयोजित तोक्यो ओलिंपिक में हमारे एथलीटों ने जबरदस्त जज्बे का परिचय दिया और इसके लिए हमें उनपर गर्व है। खिलाड़ियों के शानदार जज्बे की गूंज के साथ हमें उनकी कड़ी मेहनत को पहचान देकर टाटा ऑल्ट्रोज, गोल्ड स्टैंडर्ड इन प्रीमियर हैचबैक्स गिफ्ट करते हुए काफी खुशी हो रही है।
इन खिलाड़ियों को मिली शानदार कार
जिन 24 एथलीट को Tata Motors ने अपनी प्रीमियम हैचबैक टाटा ऑल्ट्रोज की चाबी सौंपी है, उनमें भारतीय महिला हॉकी टीम से नेहा गोयल, रानी रामपाल, नवनीत कौर, उदिता दुहान, वंदना कटारिया, नीशा वारसी, सविता पुनिया, मोनिका मलिक, दीप ग्रेस एका, गुरजीत कौर, नवजोत कौर, शर्मिला देवी, सुशीला चानू, लालरेमसियामी, सलिमा टेटे, निक्की प्रधान, रजनी एतिमारपु, रीना खोखर और नमिता टोप्पो शामिल हैं। इनके साथ ही गोल्फ कैटिगरी से अदिति अशोक, रेसलिंग कैटिगरी से दीपक पुनिया, डिस्कस थ्रो कैटिगरी से कमलप्रीत कौर और बॉक्सिंग कैटिगरी से सतीश कुमार और पूजा रानी थीं।

