खबर संसार, नई दिल्ली: Taliban rule- अफगानिस्तान में चोरी करने पर काट दिये जाएंगे हाथ, अफगानिस्तान में तालिबानियों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अब काबुल की एक मस्जिद से तालिबानियों ने ऐलान किया है कि जो लोग चोरी करते हुए या चोरी में लिप्त पाए जाते हैं तो उनके हाथों को इस्लाम के शरिया कानून के तहत काट दिए जाएंगे। तालिबान द्वारा किए गए ऐलान के बारे में ट्विटर से जानकारी मिली है।
अफगानिस्तान में पहले भी जब तालिबान सरकार थी, उस वक्त भी Taliban rule के अनुसार शरिया कानून लागू था। शरिया कानून के तहत गर्दन काटकर या पत्थर मारकर मौत की सजा दी जाती थी। बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।
ये भी पढें- ट्रेन की टिकट खरीदते समय अब रेलवे आपको देगा code number
Taliban rule- क्या है शरिया कानून
शरिया कानून के तहत जो लोग चोरी करते हैं या चोरी के मामले में रंगे हाथ पकड़े जाते हैं, तो उनके हाथ इस्लाम के शरिया कानून के तहत काट दिए जाएंगे।Taliban rule में तालिबानियों ने कहा कि इस्लाम का शरिया कानून, मुस्लिमों को उस अपराधी के ‘ हाथ काटने ‘ का आदेश देता है, जो चोरी में संलिप्त पाया जाता है तो, कुरान 5ः38 कहता है कि चोरी और डकैती के अपराधियों के हाथ काट दिए जाने चाहिए। बता दें कि अमेरिकी सेना अफगानिस्तान से लौट चुकी हैं। अब वहां पर आतंकी संगठन तालिबान का राज कायम हो गया है।
Taliban rule में, कातिलों को सार्वजनिक रूप से फांसी देना, लुटेरों और चोरों के हाथ-पैर काटना और मिलावट करने वालों को पत्थर मारना एवं कोड़े मारने जैसी सजा दी जाती है। पहली बार चोरी करने पर दाहिना हाथ काटने और दूसरी बार यह अपराध करने के दोषी का बायां पैर काटने की सजा तय की गई है। बीते दिनों तालिबान ने एक 21 वर्षीय लड़की की हत्या केवल इसलिए कर दी, क्योंकि उसने टाइट कपड़े पहने थे और उसके साथ कोई पुरुष रिश्तेदार नहीं था।



