HomeInternationalAfghanistan : अनस हक्कानी और मुल्ला बारादर गुट में खूनी संघर्ष, बारादर...

Afghanistan : अनस हक्कानी और मुल्ला बारादर गुट में खूनी संघर्ष, बारादर गंभीर

नई दिल्ली, खबर संसार। Afghanistan में तालिबान (Taliban) के अंदर ही सत्ता का संघर्ष तेज हो गया है। अनस हक्कानी और मुल्ला बारादर गुट में खूनी संघर्ष की खबर है। बताया जा रहा है कि काबुल (Kabul) में शुक्रवार की देर शाम हुई गोलीबारी में मुल्ला अब्दुल गनी बारादर गंभीर तौर पर घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए पाकिस्तान ले जाया गया है।

पंजशीर घाटी (Panjshir Valley) पर कब्जा करने के अभियान को लेकर तालिबान के अंदर अंतर विरोध की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पंजशीर पर कब्जा करने में बीस साल पहले भी तालिबान नाकाम रहा है। दो दिन से जारी जंग में उसे अपने कई लड़ाकों को खोना पड़ा है। ऐसे में तालिबान का एक गुट अब चाहता है कि पंजशीर से समझौता कर लिया जाए और सरकार में उन्हें भी प्रतिनिधित्व दिया जाए।

बीती रात हुआ संघर्ष

मिली जानकारी के अनुसार इसी बात पर अनस हक्कानी और मुल्ला बारादर गुट में बीती रात संघर्ष हो गया है। रात लगभग दस बजे काबुल में भयंकर फायरिंग की आवाज सुनी गई। पहले इस गोलीबारी के बारे में बताया गया कि तालिबान की ओर से यह फायरिंग पंजशीर में तालिबान की जीत की खुशी में की गई है लेकिन जब नार्दन एलायंस की ओर से इसका खंडन किया गया तो बताया गया कि तालिबान नेताओं ने उन लड़कों को चेतावनी दी है जो हवाई फायरिंग कर रहे हैं। Afghanistan

पंजशीर घाटी मेें एक हजार तालिबानी मारे गए

दूसरी ओर नार्दन एलायंस की ओर से दावा किया गया है कि काबुल में बीती रात हुई गोलीबारी की वजह मुल्ला बारादर व अनस हक्कानी गुट में हुआ खूनी संघर्ष है। बीते 24 घंटे में पंजशीर घाटी पहुंचे एक हजार तालिबानी मारे गए हैं। बीते दो दिन के दौरान हजारों तालिबानी मारे गए और सैन्य —सामान भी पंजशीर घाटी में गवांना पड़ा है। Afghanistan

मुल्ला बारादर इसके पक्ष में नहीं है। वह चाहता है कि पंजशीर के लड़ाकों से समझौता किया जाए। यह जंग अफगानिस्तान के हित में नहीं है। वह अफगानिस्तान की नई सरकार में पंजशीर को उसका हक देने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़े-

मुल्ला बारादर ने पंजशीर से अपने लड़ाकों को वापस बुलाने की मंशा जताई और कहा कि वह इस जंग को यहीं रोकना चाहता है। उसके इस रुख का विरोध अनस हक्कानी गुट ने किया है। दोनों के बीच इस बात पर झगड़ा हुआ है। गोली चलने पर मुल्ला बारादर गंभीर तौर पर घायल हो गया है। Afghanistan

उसे इलाज के लिए पाकिस्तान ले जाना पड़ा है। पंजशीर गुट का यह भी दावा है कि तालिबान के अंदर सत्ता संघर्ष तेज हो गया है। हक्कानी गुट की मंशा अफगानिस्तान सरकार पर कब्जा करने की है। इसी संघर्ष का नतीजा है कि दोनों गुटों में गोलीबारी हुई है।

फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.