खबर संसार, किच्छा: भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पूर्व मुख्यमंत्री हरीश Rawat का पुतला, शहर के डीडी चैक पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का किच्छा में पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता व सभासद शोभित शर्मा के नेतृत्व मे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता डीडी चैक पर एकत्र हुए और चैक पर हरीश रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा की पंजाब मे हरीश Rawat द्वारा जो पंच प्यारे को लेकर बात कही गयी वह बहुत निंदनीय है।
ये भी पढें- गंदगी फैलाने वालों पर 1000 rupees का जुर्माना, जानिए क्या हैं नियम
हरीश Rawat कांग्रेस के सीनियर नेता
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश Rawat कांग्रेस के सीनियर प्रभावशाली नेता हैं, उनको कुछ भी बोलने से पहले भली-भांति सोचना चाहिए था। उन्होंने जो पंजाब कहा वह सिख समाज की भावना को चोट पहुंचाने वाला कार्य है। हम इसके लिए उनकी कड़ी आलोचना और विरोध करते है। इसलिए आज हम इनका यहां पर पुतला फूँक रहे है।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर शोभित शर्मा सहित भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता मे मुकेश कोली, हर्ष गंगवार, संभव खुराना, उमेश पाल, भूपेंद्र पाठक, नितेश शर्मा, सोनल कुशवाहा, सूरज पाल, कुनाल कुमार, सन्नी ठाकुर आदि मौजूद थे।

