खबर संसार हल्द्वानी। आज मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के स्टूडेंट्स ने शांति पूर्वक कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मोमबत्ती जलाकर बड़ी फीस को लेकर अपना विरोध जताया।उससे पूर्व कल बच्चो ने रामपुर रोड पर सड़क के दोनो और श्रंखला बनाकर हाथो में बड़ी फीस वापसी की तख्तियां लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया था।
स्टूडेंट्स ने शांति पूर्वक कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मोमबत्ती जलाकर बड़ी फीस को लेकर अपना विरोध जताया
जिसमे स्टूडेंट्स का कहना था की 4 लाख फीस अदा करना उनके परिवार अफोर्ड नही कर सकते। वे अपनी पढ़ाई केसे जारी रखेंगे। स्टूडेंट्स कह रहे थे की क्या बड़ी फीस मेडिकल फील्ड में जाने वाले बच्चों के लिए बेरियर का काम कर रहा! जी हा हल्द्वानी मेडिकल के बच्चे तो यही कह रहे है की कैसे उनके माता पिता इतनी बड़ी फीस अदा कर पाएंगे। बच्चे कह रहे हर साल 4 लाख रुपया उनके घर वाले केसे देंगे। वे मिडल क्लास से है।
जबकि पहले फीस बहुत कम थी।
हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राएं रोड कह रहे की अन्य राज्यों का जहां पर बहुत कम फीस है छात्र-छात्राएं बता रहे हैं कि देहरादून में पिछले 11 दिनों से आंदोलन चल रहा है और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 6 दिन हो गए हैं आज लेकिन इनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है उन्होंने चेतावनी दी है स्टूडेंट्स कह रहे की जल्दी मांगे पूरी नहीं की गई तो एक बड़ा आंदोलन हम छेड़ सकते है। क्योंकि देश के अन्य राज्यों में फीस हजार में है सिर्फ उत्तराखंड में लाखो में कर दी गई है। जी की गरीब मिडिल क्लास के लिए नाइंसाफी है। साय कॉलेज प्रशासन की और से स्टूडेंट्स को नोटिस भी दिए गए।
