खबर संसार, गुुजरात : आखिर क्यो दे दिया गुजरात के मुख्यमंत्री Vijay Rupani ने इस्तीफा , गुुजरात के मुख्यमंत्री Vijay Rupani ने आज शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने चुनाव से एक साल पहले अचानक इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि रूपाणी ने विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले यह बड़ा फैसला लिया मीडिया से बात करते हुए Vijay Rupani ने कहा कि पार्टी में समय के साथ दायित्व बदलते रहते हैं। मुझे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली, जो मैंने पूरी की है। गुजरात में अगले साल अक्टूबर -नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं।
Vijay Rupani ने कहा कि जेपी नड्डा जी का भी मार्गदर्शन मेरे लिए अभूतपूर्व रहा है। अब मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मैं उसका निर्वहन करूंगा। हम प्रदेश के चुनाव नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में लड़ते हैं और 2022 का चुनाव भी उन्हीं की अगुवाई में लड़ा जाएगा।
ये भी पढें- सावधान – आने लगे कोरोना के 1.50 लाख new cases
दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे Vijay Rupani
बता दें Vijay Rupani ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बीजेपी ने गुजरात में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। विधानमंडल दल की बैठक में रुपाणी को विधायक दल का नेता और नितिन पटेल को उपनेता चुना गया था।
पिछले कुछ दिनों से चल रही थीं अटकलें
गुजरात सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लग रही थीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात करीब 8 बजे अचानक अहमदाबाद पहुंचे थे। उनके गुजरात आने का कोई तय शेड्यूल नहीं था। एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत करने राज्य गृहमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, मेयर किरीट परमार और स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन हितेश बारोट पहुंचे थे।


