HomeCoronaसावधान - आने लगे कोरोना के 1.50 लाख new cases

सावधान – आने लगे कोरोना के 1.50 लाख new cases

खबर संसार, नई दिल्ली: सावधान – आने लगे कोरोना के 1.50 लाख new cases, कोरोनो के डेल्टा वैरियंट ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। लोग इसके बचाव में निरंतर प्रयासरत है। ऐसे में अब अमेरिका में अब फिर से बढ़े कोरोना संक्रमण ने संकट पैदा कर दिया है।

यहां पर हर रोज करीब 1.50 लाख new cases सामने आ रहे है। प्रतिदिन करीब 1500 लोगों की मौत हो रही है। यहां पर इस वर्ष 2021 में ये सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। इसके पहले 2020 में कोरोना ने अमेरिका के साथ पूरी दुनिया में हाहाकर मचाया था।

ये भी पढें- बड़ी राहत – आ गई children के लिए कोरोना वैक्सीन

डेल्टा वैरियंट बरपा रहा कहर

कोरोना संक्रमण का डेल्टा वैरियंट जो बेहद खतरनाक है। बड़े बुर्जुगों के साथ बच्चे भी इसकी चपेट मे काफी आ रहे हैं। इस वैरियंट से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इस महामारी से वहां के सारे अस्पताल फुल हो चुके हैं। इससे पहले अमेरिका ने अपने देश में स्कूलों को खोल दिया था, मास्क और टीके की आवश्यकताओं को लेकर कानूनी विवाद भी तेज हुए है। और यहां पर हिंसा भड़क रही है। यहां लगातर नये केस बढ़ रहे हैं ।

6,50,000 से अधिक लोगों की मौत, बढे new cases

अमेरिका में अब तक इस महामारी से 6,50,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पर डेल्टा वैरियंट ने सबसे ज्यादा तबाही मचायी हुई है। लगातार new cases बढ़ रहे हैं। अमेरिकी टीकाकरण अभियान शुरू होने के छह महीने से अधिक समय बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश की वायरस से आजादी का जश्न मनाने के लिए चार जुलाई को व्हाइट हाउस में पार्टी आयोजित की थी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.