खबर संसार, लखनऊ: कांग्रेस से टिकट चाहिए तो देने होंगे 11,000 रुपये, उत्तर प्रदेश 2022 विस सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नया सर्कुलर जारी किया है। जिसमें यदि किसी को विस चुनाव के लिए टिकट चाहिए तो उसे 11,000 रुपये देने होंगे। जो पार्टी फंड में सहयोग के नाम पर जमा होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ये नियम तुरन्त लागू कर दिया। कांग्रेस ने उम्मीदवारों को टिकट देने को लेकर एक फॉर्मेट तैयार किया है। उम्मीदवारों को उसमें ही आवेदन करना होगा।
ये भी पढें-Health का रखें ख्याल, ऐसे करें असली और नकली गुड़ की पहचान
वहीं, दूसरी तरफ पार्टी दो लाख कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया संचालन और भाजपा पर तीखे हमले के लिए प्रशिक्षित करने के बाद अब अब दूसरे चरण में 30 हजार पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेगी। कांग्रेस की ओर से जो ज्ञापन जारी किया गया है, उसके मुताबिक यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आवेदन-पत्र जमा करने हेतु जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं प्रदेश स्तर पर संजय शर्मा और विजय बहादुर को अधिकृत किया गया गया है।
25 दिसंबर तक जमा करनी होगी सहयोग राशि 11,000 रुपये
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए जारी किए सर्कुलर में लिखा गया है कि, अगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आवेदन पत्र जमा करने के लिए दो प्रक्रिया बनाई है। जिला मुख्यालय पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं प्रदेश स्तर पर संजय शर्मा एवं विजय बहादुर को अधिकृत किया गया। सभी आवेदक जिला व शहर स्तर अधिकृत लोगों के पास अपना आवेदन सहयोग राशि 11,000 रुपये आरटीजीएस, डिमांड ड्राफ्ट या पे आर्डर के साथ 25 दिसंबर, 2021 तक जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
