खबर संसार, नई दिल्ली: Health का रखें ख्याल, ऐसे करें असली और नकली गुड की पहचान, वैसे तो गुड़ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद बताया गया है, लेकिन आज कल बाजारों में नकली गुड़ भारी मात्रा में बेचा जा रहा है। जिसके चलते हमारी Health पर इसका भारी प्रभाव पड़ रहा है, लगातार बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में हमे स्वास्थ्य को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (who) के मुताबिक चीनी का सेवन हेल्दी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाता है। विश्व में 42.2 करोड़ लोगों को डायबिटीज है। इसलिए लोग चीनी की जगह गु़ड़ का ज्यादा उपयोग हो रहा है। कहते हैं कि चीनी की अपेक्षा गुड़ Health के लिए सबसे ज्यादा मुफीद है।
ये भी पढें-राशन कार्ड को मोबाइल से करें Update, ये मिलेंगी सुविधाएं
गुड़ न सिर्फ शुगर के मरीजों के लिए बल्कि हेल्दी लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन गुड़ शुद्ध होना चाहिए न कि केमिकल युक्त। गुड़ को देसी तरीके से बनाया गया हो। आजकल गुड़ को ज्यादा अच्छा दिखाने के लिए इसमें कुछ केमिकल मिलाया जाने लगा है। ये केमिकल युक्त गुड़ शरीर को नुकसान ही पहुंचाता है। इसलिए असली गुड़ की पहचान जरूरी है।
Health को भारी नुकसान पहुंचाता नकली गुड़
जिस गुड़ में सोडा का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है, वह गुड़ ज्यादा सफेद दिखाई देता है। केमिकल के मिले होने के कारण गुड़ देखने में बहुत ज्यादा अच्छा और साफ दिखाई देता है। लेकिन ऐसा गुड़ क्वालिटी में अच्छा नहीं होगा। ऐसे गुड़ में कैल्शियम कार्बोनेट और सोडियम बाइकार्बोनेट मिला हुआ हो सकता है। जो Health को भारी नुकसान पहुंचाता है।
असली गुड़ डार्क ब्राउन या काला दिखता है। गांवों में इसी तरह का गुड़ बनाया जाता है। केमिकल मिलाया हुआ गुड़ नमकीन और कड़वा होता है। नकली गुड़ में शुगर क्रिस्टल मिलाया जाता है ताकि इसकी मिठास बढ़ जाए। गुड़ अगर पानी में पूरी तरह से न घुले या गुड़ का टुकड़ा पानी के नीचे जम जाए तो ऐसा गुड़ नकली है।



