खबर संसार नई दिल्ली: October में 21 दिन बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें काम, आग आपको बैंक से संबंधित कुछ काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें नही तो अक्टूबर महीने में बैंकों में 21 दिन का अवकाश रहेगा। इसके लिए रिजर्व बैंक ने छुट्टियों की सूची भी जारी कर दी है। इस दौरान देश के कई बैंकों में साप्ताहिक छुट्टियां मिलाकर October महीने में 21 दिन बैंक बंद रहेगे। इस लिए अपना सारा बैंक से संबंधित कार्य जल्द से जल्द निपटा लें।
October में लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक
RBI की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन October में देश भर के सभी बैंक 21 दिन नहीं बंद रहेंगे। क्योंकि कुछ छुट्यिां क्षेत्रीय त्योहार पर भी निर्भर हैं। जब कि कई राज्यों में कार्य जारी रहता है। बता दें कि कई जगहों पर लगातार 5 दिन बैंक रह सकते हैं। RBI ने जो छुट्टियों की सूची जारी की है, उनमें, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है, इसलिए कई बैंकों में छुट्टियों होंगी।
ये भी पढें- आ रहा चक्रवाती toofan ‘गुलाब’ ये राज्य रहें सावधान
वहीं, 3 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 6 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरू, कोलकाता में महालाय अमावस्या की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा महासप्तमी, महाअष्टमी दशहरा की वजह से भी अक्टूबर में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। अक्टूबर महीने की अंतिम छुट्टी 31 तारीख को होगी।
October महीने में इस दिन रहेगा अवकाश
- 1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा।
- 2 अक्टूबर- गांधी जयंती ( बैंक बंद)।
- 3 अक्टूबर- रविवार ,साप्ताहिक अवकाश।
- 6 अक्टूबर- महालयया अमावस्या- अगरतला, बेंगलूरु कोलकाता में बैंक बंद।
- 7 अक्टूबर- मीरा चोरेल होउबा- इंफाल में बैंक बंद।
- 9 अक्टूबर- शनिवार ,महीने का दूसरा शनिवार।
- 10 अक्टूबर- रविवार ,साप्ताहिक अवकाश।
- 12 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) -अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद।
- 13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद
- 14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा , दशहरा (महा नवमी), आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।
- 15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा. दशरा, विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद
- 16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद।
- 17 अक्टूबर- रविवार, साप्ताहिक अवकाश।
- 18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद
- 19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद, ईद-ए-मिलादुन्नबी, मिलाद-ए-शरीफ, बारावफात।
- 20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन।
- 22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
- 23 अक्टूबर- शनिवार, महीने का चैथा शनिवार।
- 24 अक्टूबर- रविवार,साप्ताहिक अवकाश।
- 26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
- 31 अक्टूबर- रविवार ,साप्ताहिक अवकाश।


