खबर संसार नई दिल्ली: सावधान: आ रहा चक्रवाती toofan ‘गुलाब’, बंगाल की खाड़ी में आज चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ रविवार शाम को उत्तरी आंध्र प्रदेश के कलिंगपत्तन और दक्षिणी ओडिशा के गोपालपुर तट के बीच से गुजरने की संभावना है। दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश को आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को चक्रवाती toofan ‘गुलाब’ में तब्दील हो गया।
‘गुलाब’ चक्रवाती toofan, ऑरेंज अलर्ट
चक्रवाती तूफान को देखते हुए मौसम विभाग ने आडिशा तटवर्ती क्षेत्र को आॅरें अलर्ट जारी किया है। क्योंकि उत्तरी आंध्र में उससे लगे दक्षिण ओडिशा के लिए ‘गुलाब’ तूफान की चेतावनी दी गई है। उल्लेखनीय है कि बहुत खराब मौसम होने की चेतावनी ऑरेंज अलर्ट के रूप में दी जाती है और इस दौरान सड़क और रेल यातायात बंद होने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका होती है।
ये भी पढें- boat पलटने से 22 की मौत, मचा कोहराम
ओडिशा के 7 जिलों में हाई अलर्ट
उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे लगे दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में राहत और बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है। ओडिशा के 7 जिलों में गजपति, गंजम, रायगढ़, कोरापुट, मल्कानगिरी, नबरंगपुर, कंधमाल में अपनी टीमें तैनात कर दी है। लोगों से निचले इलाकों से बाहर निकलने की अपील की गई है
आंध्र में क्या है इंतजाम
विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों में निचले इलाकों से लगभग 86,000 परिवारों को राहत शिविरों में स्थानांतरित करने की को योजना बनाई गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इन जिलों के मछुआरों से रविवार देर रात और सोमवार सुबह 27 सितंबर तक समुद्र में न जाने को कहा है।
प्रभावित क्षेत्रों के मछुआरों को पानी में नहीं जाने की सलाह दी गई है। आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र ताकतवर होकर चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ में तब्दील हो गया है। इस वजह से यहां 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।


