मुंबई, खबर संसार। बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) की फोटो सोषल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है। फोटो में वह अस्पताल (hospital) में सफाई कर रही रही है। इस फोटो को देखकर फैन्स कई तरह के सवाल पूछ रहे है।
असल में सच्चाई यह है कि यह फोटो वेब सीरीज ’कार्टेल’ में उनके किरदार पर आधारित है। दिव्या (Divya Agarwal) को उनके इस लुक पर कई कमेंट्स मिल रहे हैं। वेब सीरीज में दिव्या ने ग्रिसी नाम का एक रहस्यमयी किरदार निभाया है, जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है और इसे अपने घातक हथियार के रूप में इस्तेमाल करती है। सीरीज में वह छह अलग-अलग लुक में नजर आई हैं। (hospital)
दिव्या ’कार्टेल’ में निभा रही हैं किलर की भूमिका
दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने लिखा, ’सीरियल किलर वाइब्स’ ’कार्टेल’ पर मेरा यह पहला दिन था। नर्वस, एक्साइटेड के साथ पूरी तरह से कॉन्फिडेंट थी।’’ कुछ वक्त पहले दिव्या द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक और तस्वीर भी वायरल हुई थी। इसमें वह बड़े चश्मे और सफेद शर्ट पहने एक बूढ़े आदमी के रूप में नजर आ रही हैं। उस फोटो में उन्होंने कैप्शन में ’कार्टेल’ की पूरी टीम और एकता कपूर को शो के लिए धन्यवाद देते हुए एक लंबा मैसेज लिखा था। (hospital)
इसे भी पढ़े-today से इन बैंकों की चेकबुक सहित बदल रहे ये नियम, जाने आप पर क्या होगा असर
Divya Agarwal ने अपने कैप्शन में लिखा, पूरा शो अद्भुत है। एकता कपूर मैम, मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद। यह भूमिका सिनेमा के लिए मेरे जुनून और प्यार को परिभाषित करती है, आप इसे नोटिस करने वाली पहले व्यक्ति थी। धन्यवाद, भगवान, हमेशा मुझे आशीर्वाद देने के लिए। बिग बॉस ओटीटी जीतने से पहले, दिव्या अग्रवाल ’स्प्लिट्सविला’ में अपनी मौजूदगी और ’रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती थी। (hospital)
