HomeSportMumbai के 5 विकेट सिर्फ 87 रन पर गिर गए हैं, रोहित...

Mumbai के 5 विकेट सिर्फ 87 रन पर गिर गए हैं, रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 46वां मैच यूएई के शारजाह में मुंबई इंडियंस (Mumbai) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। आज का मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का यह 46वां मुकाबला है।

तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर कायरन पोलार्ड को बोल्ड कर मुंबई को बड़ा झटका दिया है। मुंबई के 5 विकेट सिर्फ 87 रन पर गिर गए हैं। पोलार्ड नौ गेंदों का सामना करके सिर्फ 6 रन ही बना पाए।

अक्षर पटेल ने इस मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की है। पटेल अब तक मुंबई के तीन बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर ने फॉर्म में चल रहे सौरभ तिवारी को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। अब बल्लेबाजी करने हार्दिक पंड्या उतरे हैं।

तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा

मुंबई इंडियंस (Mumbai) को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है। सूर्या 33 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर कगिसो रबाडा को कैच दे बैठे। पांचवें नंबर बल्लेबाजी करने कायरन पोलार्ड उतरे हैं।

Mumbai इंडियंस की पारी का आधा ओवर समाप्त हो चुका है। शारजाह की पिच पर बल्लेबाजों को शॉट खेलने में काफी मुश्किलें आ रही है। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने दो छक्का जरूर जड़ा है। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर-66/2।

पीएम ने कहा- जल को प्रसाद के रूप में ले, जल Application भी किया लांच

आईपीएल का यह 14वां सीजन अब अपने अंतिम चरण में जा रहा है। दो टीमें प्ले ऑफ में पहुंच गई है जिसमें दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल है। ऐसे में आज के मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai) का जीतना काफी जरूरी है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई को किसी भी हाल में दिल्ली को पटखनी देनी होगी।

वहीं पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम 10 अंको के साथ छठे स्थान पर है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन-14 में अपने 8 मैच जीतकर अंक तालिका में 16 अंको के साथ दूसरे स्थान पर विराजमान है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.