नई दिल्ली, खबर संसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गांधी जयंती के अवसर पर जल जीवन मिशन मोबाइल एप्लिकेशन (Application) लॉन्च किया व राष्ट्रीय जल जीवन कोष का शुभारंभ किया, यह कोष हर ग्रामीण घर, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र आदि में नल के पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए योगदान की सुविधा प्रदान करेगा।
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि, पूज्य बापू और लालबहादुर शास्त्री दोनों महान व्यक्तित्वों के हृदय में भारत के गांव ही बसे थे। मुझे खुशी है कि आज के दिन देशभर के लाखो गांवों के लोग ग्राम सभाओं के रूप में जल जीवन संवाद कर रहे हैं। ऐसे अभूतपूर्व और राष्ट्रव्यापी मिशन को इसी उत्साह, उर्जा से सफल बनाया जा सकता है। (Application)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन के विजन को लेकर कहा कि, यह मिशन सिर्फ लोगों तक पानी पहुंचाने का ही नहीं है। ये विकेंद्रीकरण का भी एक बहुत बड़ा मूवमेंट है। इसका मुख्य आधार जन आंदोलन और जनभागीदारी है। जल जीवन मिशन को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए आज कई और कदम भी उठाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें-नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले गया सुनसान जगह पर, हुआ gang raped
अभियान से जुड़ी सारी जानकारी Application पर मिलेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने जल जीवन मिशन मोबाइल एप्लिकेशन (app) को लेकर बताया कि, इस अभियान से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही जगह जल जीवन मिशन ऐप (Application) पर मिल जाएंगी। गांव के लोग भी अपने यहां के पानी की शुद्धता पर बारीक नजर रख पाएंगे। एक सुखद एहसास हम सभी को है कि बापू के सपनों को साकार करने के लिए देशवासियों ने निरंतर परिश्रम किया है, अपना सहयोग दिया है।
खुले में शौच से मुक्त हुए कई शहर और गांव
पीएम मोदी ने कहा कि, आज देश के शहर और गांव खुद को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर चुके हैं। करीब 2 लाख गांवों ने अपने यहां कचरा प्रबंधन का काम शुरू कर दिया है। 40 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने का फैसला लिया है।


