मुंबई खबर संसार। मुनमुन ,अरबाज पर ड्रग्स रखने तथा आर्यन खान पर सेवन का आरोप! जी हा फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर ड्रग्स सेवन का आरोप एन सी बी ने गिरफ्तार किया है और इस समय कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया है। जहा किला कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
धारा 27 ,8 ओर धारा 35 आरोपियों पर लगाई गई है। एन सी बी ने 5 अक्टूबर तक की कस्टडी मांगी है है कोर्ट से तीनों आरोपियों की। ताकि डिटेल में जानकारी जुटाई जा सके। दूसरी ओर दिल्ली से तीन लड़कियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तीनों बड़े कारोबारियों की बेटी बताई जा रही है एनसीपी के दिल्ली हेड हेड क्वार्टर से इस पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है एनसीपी के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में न्याय संगत कानून के दायरे में जांच की जा रही है जिसकी जो भी भूमिका उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन का एनसीबी ने मोबाइल भी जप्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि 600 लो जो कि हाई प्रोफाइल से जुड़े हैं क्रूस पर पार्टी कर रहे थे जिस की फीस 80000 से लेकर ₹500000 तक है।


