HomeEntertainmentपिछले 4 वर्षों से ड्रग्स का सेवन कर रहे थे Aryan Khan...

पिछले 4 वर्षों से ड्रग्स का सेवन कर रहे थे Aryan Khan : एनसीबी

खबर संसार मुंबई: पिछले 4 वर्षों से ड्रग्स का सेवन कर रहे थे Aryan Khan : एनसीबी, एनसीबी ने ड्रग्स मामले में शनिवार को क्रूज शिप में एक पार्टी के दौरान छापा मारकर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित सात लोगों को को हिरासत में लिया था। उसके बाद कई घंटों तक एनसीबी ने पूछताछ जारी रखी। जिसके बाद ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। Aryan Khan की गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां उसने कई चैकाने वाले खुलासे किए है। और भी कई खुलासे सामने आने बाकी हैं।

एनसीबी ने दी शाहरुख खान को जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार एनसीबी ने जब आर्यन खान से पूछताछ की तो वह काफी परेशान हो जा रहे हैं, और रो रहे हैं। इस बात की जानकारी एनसीबी ने पिता शाहरुख खान को भी दी है। पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं उसकी भी जानकारी एनसीबी ने शाहरुख खान को दी। जिसमे एनसीबी ने कहा कि पिछले चार वर्षों से आर्यन खान ड्रग्स का सेवन करते आ रहे हैं।

ये भी पढें-मुनमुन ,अरबाज पर ड्रग्स रखने तथा आर्यन खान पर सेवन का आरोप!

विदेशो में भी ड्रग्स का सेवन करते थे Aryan Khan

बता दें कि पहले से ही Aryan Khan के पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान को इस बात की जानकारी मिल चुकी थी कि उनका बेटा दुबई, अमेरिका, न्यूजीलैंड सहित कई देशों में भी ड्रग्स का का सेवन करता है। लेकिन इस पर उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया। जिसका नतीजा ये हुआ कि एनसीबी ने रंगे हाथों आर्यन को ड्रग्स लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

आर्यन खान से 1.33 लाख रुपए कैश भी बरामद

बता दें कि Aryan Khan पर ड्रग्स खरीदने बेचने का आरोप है। उनके पास से 5 ग्राम एमडी, 13 ग्राम कोकिन और 21 ग्राम चरस और एमडीएमए की 22 गोलियां बरामद की गई है। जिसके बाद एनडीपीसी की 8सी, 20बी, 27 और 35 की धारा में केस दर्ज किया गया है। आर्यन खान से 1.33 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.